Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    07/10/2026

    Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय

    07/10/2026

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»VIDEO: बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों पर भीड़ का हमला, पुलिस से झूमाझटकी; कोर्ट के बाहर डेढ़ घंटे तक हंगामा
    छत्तीसगढ़

    VIDEO: बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों पर भीड़ का हमला, पुलिस से झूमाझटकी; कोर्ट के बाहर डेढ़ घंटे तक हंगामा

    DW HindiBy DW Hindi07/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालोद 7 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद में छात्रा पर हुए एसिड अटैक की घटना के बाद लोगों का गुस्सा मंगलवार को उस वक्त फूट पड़ा, जब पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंची। पटेल मैदान के सामने भीड़ ने पुलिस वाहन को रोक लिया और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर उग्र भीड़ ने आरोपियों पर काला रंग फेंका और जूतों की माला पहनाने की कोशिश की। पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों के साथ मारपीट का प्रयास भी किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है।

    गौरतलब है कि 5 अक्टूबर को 22 वर्षीय छात्रा आमापारा स्थित लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने सिंचाई कॉलोनी में उस पर एसिड से हमला किया गया था। घटना में छात्रा के चेहरे, दाहिने हिस्से और आंख के आसपास गंभीर चोटें आई हैं। बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी यश सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी बालोद का रहने वाला है और छात्रा के साथ कोचिंग में पढ़ चुका है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पिछले करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। आरोपी छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसे शक था कि छात्रा दूसरे युवकों से भी बातचीत करती है।

    पुलिस के मुताबिक इसी शक और नाराजगी के चलते आरोपी ने अपने बचपन के दोस्त करण कुंजाम के साथ मिलकर छात्रा पर एसिड से हमला करने की साजिश रची। मंगलवार शाम करीब 5 बजे पुलिस की टीम मुख्य आरोपी यश सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को बालोद न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान पटेल मैदान के सामने बड़ी संख्या में लोग और छात्र-छात्राएं पुलिस वाहन के सामने पहुंच गए। भीड़ ने वाहन रोककर आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।  पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। उग्र भीड़ ने दोनों आरोपियों पर काला रंग फेंका और जूतों की माला पहनाने का प्रयास किया।

    कुछ लोगों ने आरोपियों के साथ मारपीट करने की भी कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। एसिड अटैक की घटना से नाराज छात्र-छात्राओं ने करीब डेढ़ घंटे तक बालोद न्यायालय को चारों ओर से घेरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। कोर्ट परिसर के अंदर भी काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को आरोपियों के पास जाने नहीं दिया। बाद में जब दोनों आरोपियों को जेल ले जाने की तैयारी हुई तो पुलिस को रास्ता बदलना पड़ा। आरोपियों को कोर्ट के पीछे के रास्ते से दूसरे वाहन में निकालकर ले जाया गया। वहीं, कुछ अधिवक्ताओं ने भी आरोपियों का केस नहीं लड़ने की बात कही है।

    दुर्ग से खरीदा था सल्फ्यूरिक एसिड

    पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि आरोपी ने लैब में इस्तेमाल होने वाला करीब 500 ML सल्फ्यूरिक एसिड 26 सितंबर को दुर्ग से खरीदा था। जांच में यह भी सामने आया कि 27 सितंबर को गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान छात्रा पर हमला करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन उस दौरान आरोपी खुद झुलस गया और योजना टल गई। इसके बाद 5 अक्टूबर को आरोपी ने छात्रा पर एसिड से हमला किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए एसिड में से बचा हुआ एसिड भी जब्त कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस कार्रवाई के बाद जेल भेजे जा चुके हैं। घटना के बाद बालोद में लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग लगातार उठ रही है।

    Acid Attack Case Chhattisgarh Acid Attack News Balod News Chhattisgarh Latest News Crime News Hindi Latest Crime News आरोपियों पर भीड़ का हमला एसिड अटैक आरोपी एसिड अटैक विरोध प्रदर्शन करण कुंजाम छत्तीसगढ़ एसिड अटैक छत्तीसगढ़ क्राइम छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन छात्रा पर एसिड अटैक पुलिस वाहन पर हमला बालोद एसिड अटैक बालोद एसिड अटैक केस बालोद कोर्ट प्रदर्शन बालोद कोर्ट हंगामा बालोद क्राइम न्यूज बालोद पुलिस यश सोनकर सल्फ्यूरिक एसिड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026

    दिल्ली में धरने के बाद चुनाव आयोग का बड़ा पलटवार, प्रेस रिलीज जारी कर कहा…‘4 बजे तक किसी ने मीटिंग का समय नहीं मांगा’, राहुल गांधी के दावों को ECI ने किया खारिज

    06/10/2026

    CG: अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों पर बनेगी बड़ी कार्ययोजना, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश

    06/10/2026
    Don't Miss

    Health Tips: काले चने खाने का सही समय क्या है ? जानिए भीगे चने के फायदे और सेवन का सही तरीका

    DW Hindi07/10/2026

    Health Tips: काले चने भारतीय खान-पान का हिस्सा होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर…

    Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या कब है ? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, श्राद्ध विधि और दीपदान के खास उपाय

    07/10/2026

    CG: गृहमंत्री का ‘निज सहायक’ बनकर रचा ठगी का खेल, 15 लोगों से 25 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

    07/10/2026

    VIDEO: बालोद में एसिड अटैक के आरोपियों पर भीड़ का हमला, पुलिस से झूमाझटकी; कोर्ट के बाहर डेढ़ घंटे तक हंगामा

    07/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.