Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सक्ती में 9वीं के छात्र से मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप, सिर-पैर में चोट, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

    08/10/2026

    CG Politics: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर पर FIR

    08/10/2026

    CG : IPS संतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

    08/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG Politics: राजधानी के तेलीबांधा चौक के नाम बदलने पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल ने CM साय पर बोला हमला- ‘साहू समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’
    छत्तीसगढ़

    CG Politics: राजधानी के तेलीबांधा चौक के नाम बदलने पर गरमाई सियासत, भूपेश बघेल ने CM साय पर बोला हमला- ‘साहू समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’

    DW HindiBy DW Hindi08/10/2026Updated:08/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 8 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के प्रमुख तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर ‘सेवा ज्योति चौक’ किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। बघेल ने नाम बदलने के फैसले को साहू समाज की भावनाओं और पहचान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार को चेतावनी दी है। पूर्व CM बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि….“मुख्यमंत्री जी, आपको जिसका नाम बदलना है बदल लें। आप अपने घर की छत पर चाहे अडानी का झंडा लगा लें, लेकिन अगर तेलीबांधा चौक का नाम बदला तो यह तेली समाज के साथ अन्याय होगा।

    मुख्यमंत्री जी! आपको जिसका नाम बदलना है बदल लें.

    आप अपने घर की छत पर चाहे अडानी का झंडा लगा लें.

    लेकिन अगर तेलीबांधा चौक का नाम बदला तो तेली समाज के साथ अन्याय होगा.

    तेलीबांधा सिर्फ एक चौक का नाम नहीं, साहू समाज की आस्था, पहचान और गौरव है, पुरखों का स्वाभिमान है.

    साहू समाज यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा.

    लोगों में बहुत ग़ुस्सा है. इस ग़ुस्से को समय रहते पढ़ लीजिए. @vishnudsai @ChhattisgarhCMO

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 7, 2026

    गौरतलब है कि देशभर में सेवा संकल्प अभियान जारी है। इसी कड़ी में एक दिन पहले राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गयी। राजधानी रायपुर में कार्यक्रम के बाद सूबे के मुखिया विष्णुदेव साय ने पूरे प्रदेश में 38 स्थानों पर सेवा ज्योति संकल्प चौक निर्माण कराने की बात कही। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा चौक को सेवा ज्योति संकल्प चौक के रूप में विकसित करने की बात कही, विपक्ष ने इसे मुद्दा बना दिया।

    मुख्यमंत्री साय के इस बयान के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साय सरकार पर पलटवार करते हुए इसे तेली समाज के साथ अन्याय बताया।  भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में सरकार को राजनीतिक चेतावनी देते हुए कहा कि लोगों में इस मुद्दे को लेकर काफी गुस्सा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि “इस गुस्से को समय रहते पढ़ लीजिए।” बघेल के इस बयान के बाद तेलीबांधा चौक के नाम को लेकर राजनीतिक विवाद और तेज होने के संकेत हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को अब सामाजिक अस्मिता और सम्मान से जोड़कर सरकार को घेरने की तैयारी में नजर आ रही है।

    नाम बदलने के मुद्दे पर आमने-सामने सरकार और कांग्रेस

    तेलीबांधा चौक का नाम बदलने का मामला अब केवल नगर के नामकरण तक सीमित नहीं दिख रहा है। एक तरफ सरकार की ओर से ‘सेवा ज्योति चौक’ नाम को लेकर बात सामने आई है, तो दूसरी ओर कांग्रेस इसे साहू समाज की भावनाओं से जोड़ रही है। भूपेश बघेल के बयान ने इस मुद्दे को सीधे राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है। आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस के बीच इस नामकरण को लेकर बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

    छत्तीसगढ़ में साहू समाज का बड़ा सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव माना जाता है। ऐसे में राजधानी के एक प्रमुख चौक के नाम को लेकर उठे विवाद का राजनीतिक महत्व भी बढ़ गया है। कांग्रेस जहां इसे समाज के सम्मान और पहचान का सवाल बता रही है, वहीं अब नजर सरकार और भाजपा की अगली प्रतिक्रिया पर है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या तेलीबांधा चौक का नाम वास्तव में बदला जाएगा या सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करेगी? फिलहाल इस मुद्दे ने राजधानी की राजनीति में नया विवाद जरूर खड़ा कर दिया है।

    Bhupesh Baghel BJP CG News CG Politics CHHATTISGARH POLITICS CM Vishnu Deo Sai Political Controversy Political News Teli Samaj TeliBandha Chowk Renaming Viral Political Statement Vishnu Deo Sai कांग्रेस चौक का नाम बदलने पर विवाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ राजनीति तेली समाज तेलीबांधा चौक तेलीबांधा चौक नामकरण नाम बदलने पर सियासत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा भूपेश बघेल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजनीतिक विवाद रायपुर रायपुर न्यूज रायपुर ब्रेकिंग न्यूज रायपुर राजनीति विष्णुदेव साय साहू समाज सेवा ज्योति चौक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: सक्ती में 9वीं के छात्र से मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप, सिर-पैर में चोट, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

    08/10/2026

    CG Politics: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर पर FIR

    08/10/2026

    CG : IPS संतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

    08/10/2026
    Don't Miss

    CG: सक्ती में 9वीं के छात्र से मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप, सिर-पैर में चोट, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

    DW Hindi08/10/2026

    सक्ती 8 अक्टूबर 2026। जिले के चंद्रपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 9वीं के छात्र…

    CG Politics: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर पर FIR

    08/10/2026

    CG : IPS संतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

    08/10/2026

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    08/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.