Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सक्ती में 9वीं के छात्र से मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप, सिर-पैर में चोट, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

    08/10/2026

    CG Politics: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर पर FIR

    08/10/2026

    CG : IPS संतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

    08/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG : IPS संतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान
    छत्तीसगढ़

    CG : IPS संतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

    DW HindiBy DW Hindi08/10/2026Updated:08/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 8 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के IPS अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत संतोष सिंह को CISF में DIG के तौर पर दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई है। सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

    गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो को राष्ट्रीय राजधानी की लाइफलाइन कहा जाता है। दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा के आसपास के शहरों को जोड़ने वाले इस बड़े नेटवर्क में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था संभालना बेहद अहम जिम्मेदारी मानी जा रही है। हाल ही में 17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो में एक दिन में करीब 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज होने की बात सामने आई थी।

    यात्रियों की सुरक्षा, स्टेशनों और मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व अब संतोष सिंह के पास होंगे। आपको बता दे IPS संतोष सिंह को छत्तीसगढ़ में लंबे पुलिसिंग अनुभव के लिए जाना जाता है। वे प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में SP/SSP के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे सुकमा में ASP और दुर्ग में CSP भी रह चुके हैं। यानी छत्तीसगढ़ के कुल 11 जिलों में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालने का अनुभव उनके पास है।

    सामुदायिक पुलिसिंग और ‘निजात’ अभियान से मिली पहचान

    IPS संतोष सिंह को परिपक्व और संवेदनशील पुलिसिंग के साथ सामुदायिक पुलिसिंग के प्रयोगों के लिए भी जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में उनके कार्यकाल के दौरान ‘निजात’ अभियान के जरिए नशे के खिलाफ कार्रवाई और जागरूकता को लेकर भी काफी चर्चा हुई। दिल्ली मेट्रो से पहले संतोष सिंह CISF के DIG South Zone-II, हैदराबाद के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस दौरान वे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक एवं रणनीतिक प्रतिष्ठानों तथा पूर्वी तट के महत्वपूर्ण बंदरगाहों की सुरक्षा से जुड़े दायित्व देख रहे थे।

    अब दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती

    छत्तीसगढ़ में जिला पुलिसिंग से लेकर औद्योगिक और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तक का अनुभव रखने वाले संतोष सिंह के सामने अब दिल्ली मेट्रो जैसे बड़े और संवेदनशील नेटवर्क की सुरक्षा की चुनौती है। लाखों यात्रियों की रोजाना आवाजाही के बीच सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और किसी भी संभावित खतरे से निपटना उनकी नई जिम्मेदारी का अहम हिस्सा होगा। छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी को राजधानी की इतनी महत्वपूर्ण सुरक्षा जिम्मेदारी मिलना उनके पुलिसिंग करियर में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

    2011 बैच IPS CISF CISF DIG Delhi Metro Rail Corporation Delhi Metro Security DMRC IPS News IPS Officer IPS संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति छत्तीसगढ़ IPS छत्तीसगढ़ आईपीएस दिल्ली मेट्रो दिल्ली मेट्रो सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: सक्ती में 9वीं के छात्र से मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप, सिर-पैर में चोट, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

    08/10/2026

    CG Politics: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर पर FIR

    08/10/2026

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    08/10/2026
    Don't Miss

    CG: सक्ती में 9वीं के छात्र से मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप, सिर-पैर में चोट, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

    DW Hindi08/10/2026

    सक्ती 8 अक्टूबर 2026। जिले के चंद्रपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 9वीं के छात्र…

    CG Politics: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर पर FIR

    08/10/2026

    CG : IPS संतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

    08/10/2026

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    08/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.