Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
सक्ती 7 अगस्त 2026। सक्ती जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। मंत्रालय ने विद्यालय के प्राचार्य मनोज गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छात्र की मौत के बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ था। घटना को गंभीरता से लेते हुए जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक सक्ती जिले के पलाड़ी खुर्द स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रावास के…
कोरबा 6 अगस्त 2026। सरकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत जानने कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत का फील्ड विजिट लगातार चर्चा में है। कलेक्ट्रेट की बैठकों तक सीमित रहने के बजाय वे खुद दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति पर नजर रख रहे हैं। इसी क्रम में पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर का सख्त प्रशासनिक अंदाज देखने को मिला, जहां आदिवासी छात्रों के लिए बन रहे 100 सीटर बालक आश्रम का निर्माण तय समय पर पूरा नहीं होने पर उन्होंने मौके पर ही ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। कलेक्टर…
रायपुर 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप-निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 के प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के नामों को लेकर प्रसारित किए जा रहे दावे पूरी तरह तथ्यहीन हैं और उम्मीदवारों से केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है। दरअसल 4 अगस्त को प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कुछ अभ्यर्थियों के नामों…
सक्ती 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पलाड़ी खुर्द स्थित एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास में 9वीं कक्षा के एक छात्र का शव बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र की पहचान ग्राम बासिन निवासी उमेश कंवर…
कोरबा 6 अगस्त 2026। सरकारी स्कूलों की हकीकत जानने के लिए जब प्रशासनिक अधिकारी सीधे कक्षाओं तक पहुंचते हैं, तो उसका असर केवल व्यवस्थाओं पर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास पर भी दिखाई देता है। इसी सोच के साथ कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र लमना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया, जहां वे सिर्फ निरीक्षण करने वाले अधिकारी नहीं, बल्कि शिक्षक और मार्गदर्शक की भूमिका में भी नजर आए। गौरतलब है कि कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने लगातार ग्राउंड जीरों पर पहुंच…
अंबिकापुर 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए, इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में हादसे की बड़ी वजह हाईवे किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ी गाड़ियों को माना जा रहा है, जिसने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के जजगा स्थित राजवाड़े ढाबा के सामने…
दुर्ग 6 अगस्त 2026। दुर्ग जिले में शातिर बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर एक शिक्षिका से लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस की सख्ती के बाद भी दिनदहाड़े हुए इस लूट की वारदात से जहां आम लोग दहशत में है, वहीं कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जानकारी के मुताबिक लूट की ये वारदात अमलेश्वर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि महिला शिक्षिका योगिता ई.रिक्शा से जा रही थीं। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने एकाएक ई.रिक्शा का…
कोरबा, 6 अगस्त 2026। कोरबा एसपी ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्त रुख अपनाते हुए कटघोरा थाने में पदस्थ दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों पर एक युवक से कार्रवाई का डर दिखाकर कथित तौर पर रिश्वत वसूलने का आरोप था। शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है। पुलिस कप्तान के इस एक्शन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तौर पर देखा जा रहा है। जानकारी…
रायपुर 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की कानून-व्यवस्था, बढ़ते ट्रैफिक दबाव और पुलिस संसाधनों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस छिड़ने के संकेत मिल रहे हैं। रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को विस्तृत पत्र लिखकर पुलिस कमिश्नरेट के पुनर्गठन, पुलिस बल में बढ़ोतरी और अधोसंरचना के विस्तार की मांग की है। सांसद ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को महज प्रशासनिक विषय नहीं, बल्कि आम नागरिकों के भरोसे और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया है। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा है कि…
सरगुजा 6 अगस्त 2026। सरगुजा जिले में नाबालिग आदिवासी छात्रा से रेप के मामले में फरार चल रहे उप सरपंच के पति को पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी का सुराग मिलने पर पुलिस की टीम ने पटना में छापामार कार्रवाई की, जहां आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ छिपा हुआ था। वहीं घटना के बाद से फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक दिन पहले ही सर्व आदिवासी समाज ने उग्र प्रदर्शन किया था। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में ये वारदात…
