रायपुर 13 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से जुड़े व्हाट्सऐप अकाउंट से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। व्हाट्सऐप के जरिए 32 हजार रुपये मांगने की बात सामने आने के बाद अकाउंट हैक होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि व्हाट्सऐप पर उनके नाम से रुपये मांगने वाला कोई संदेश मिलने पर सतर्क रहें और बिना पुष्टि किए किसी भी QR कोड के जरिए पैसे ट्रांसफर न करें।
जानकारी के मुताबिक मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के व्हाट्सऐप अकाउंट से 32 हजार रुपये मांगे जाने की बात सामने आई है।इस घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनकी टीम हैरान रह गयी। इस घटना के बाद अकाउंट के हैक होने की आशंका पर तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल में की गयी। हालांकि अकाउंट किस तरह से हैक हुआ और रुपये मांगने के पीछे कौन है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनके व्हाट्सऐप नंबर से पैसे मांगने की जानकारी सामने आयी है। उन्होने तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल में की है, साथ ही उन्होने आम लोगों से उनके नंबर से आ रहे पैसों की मांग वाले मैसेज और QR कोड में पैसे ट्रांसफर करने से मना करने के साथ ही साइबर फ्राड से बचने की सलाह दी है।


