सुकमा 14 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF के एक सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। आनन फानन में साथी जवानों ने घायल सब इंस्पेक्टर को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मेट्टागुड़म कैंप में हुए इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना 12 अक्टूबर की देर रात का बताया जा रहा है। आत्मघाती कदम उठाने वाले सब इंस्पेक्टर का नाम देवानंद यादव है, जो कि CRPF के 131वीं बटालियन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि मृतक देवानंद यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के ग्राम करजहा के निवासी थे। 12 अक्टूबर की देर रात 12 से 12:30 बजें के बीच अचानक कैंप में गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद साथी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे, तो देखा कि देवानंद यादव लहूलुहान हालत में मौके पर गिरा हुआ था।
आनन-फानन में साथी जवानों ने उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन काफी मशक्कत के बाद घायल जवान ने दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर इस आत्मघाती कदम के कारणों की जांच कर रही है। वहीं घटना की सूचना मृतक जवान के परिजनों को दे दी गई है। जवान की मौत की खबर से उनके परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार देवानंद यादव ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे उनके गृह ग्राम भेजने की तैयारी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के पीछे क्या वजह थी। अधिकारियों की ओर से अभी किसी संभावित कारण की पुष्टि नहीं की गई है।


