Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

बिलासपुर 15 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के बीच आपसी रंजिश का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बेलगहना चौकी क्षेत्र के करवा गांव में एक सहायक शिक्षक ने अपने ही विभाग के दो शिक्षकों पर रास्ता रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों शिक्षकों को विभागीय जांच के बाद निलंबित किया गया था। इसके बाद से वे उससे रंजिश रखने लगे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के…

Read More

कोरबा 15 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को विज्ञान और आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में कोरबा एक नई पहचान बनाने जा रहा है। औद्योगिक नगरी कोरबा में 25 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का सबसे बड़ा साइंस सेंटर बनाया जाएगा। रिस्दी रोड पर विकसित होने वाले पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर साइंस एवं कन्वेंशन सेंटर का गुरुवार को प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने भूमिपूजन किया। सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी मद में बनने वाला यह केंद्र विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर विज्ञान को प्रयोगों और प्रत्यक्ष अनुभवों के जरिए समझने का अवसर देगा।…

Read More

रायपुर 15 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए त्योहारों का मौसम इस बार और भी खास होने वाला है। दशहरा से लेकर दीपावली और फिर दिसंबर की सर्दियों तक विद्यार्थियों को छुट्टियों का अच्छा मौका मिलेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की घोषणा के मुताबिक दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश मिलाकर कुल 16 दिन स्कूल बंद रहेंगे। खास बात यह है कि दीपावली की छुट्टियों में एक दिन बढ़ाया गया है। अब विद्यार्थियों को दिवाली पर लगातार छह दिन का अवकाश मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, संशोधित छुट्टी कार्यक्रम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के आधिकारिक…

Read More

रायपुररायपुर 15 अक्टूबर 2026। बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा है। बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी के ‘चाल-चरित्र-चेहरे’ पर सवाल उठाए और अंकिता के माता-पिता को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा…..“भाजपा हमेशा बलात्कारियों का साथ देती…

Read More

नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2026। सुप्रीम कोर्ट परिसर तक विपक्षी सांसदों के मार्च और एसआईआर (SIR) के विरोध से जुड़े मामले में राहुल गांधी और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी समेत 14 याचिकाकर्ताओं की याचिका पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग (ECI) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई भी सुप्रीम कोर्ट को डराने या धमकाने की कोशिश नहीं कर सकता। यह मामला 12 अक्टूबर को दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए विपक्षी मार्च और…

Read More

गरियाबंद 15 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में सरकारी विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की गैरमौजूदगी को लेकर नाराजगी सामने आई है। वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, श्रम विभाग, क्रेडा, पीएमजीएसवाई, कृषि, उद्यानिकी और विद्युत विभाग के अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने पर जनपद अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाए। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जब ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं से जुड़े विभागों के अधिकारी ही बैठक में मौजूद नहीं होंगे, तो आम लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा ? इस घटना ने सरकारी बैठकों में अधिकारियों की जवाबदेही और ग्रामीण…

Read More

बिलासपुर 15 अक्टूबर 2026 ।छत्तीसगढ़ में 12,489 शिक्षकों की भर्ती से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस एके प्रसाद की अदालत ने वर्ष 2023 में जारी भर्ती विज्ञापन को रद्द कर दिया है। यह भर्ती 29 नवंबर 2012 की आरक्षण अधिसूचना और उसके आधार पर तैयार मॉडल रोस्टर के तहत निकाली गई थी। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी मामलों पर तत्काल एक जैसा फैसला लागू नहीं होगा और पहले से नौकरी कर रहे शिक्षकों को तुरंत हटाया नहीं जाएगा। उनकी नियुक्ति और भविष्य की पदोन्नति पर फैसला सुप्रीम कोर्ट…

Read More

बलरामपुर 15 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक को कथित तौर पर धमकाकर पैसों की मांग करने का मामला सामने आया है। शिक्षक ने आरोप लगाया है कि खुद को पत्रकार बताकर आरोपियों ने स्कूल का वीडियों शूट कर शिक्षक से 10 हजार रुपये मांगने और पैसे नहीं देने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने यूट्यूबर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जानकारी के…

Read More

रायगढ़ 15 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले रायगढ़ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पिछले खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन के दौरान सामने आई अनियमितताओं, लापरवाही और किसानों के साथ दुर्व्यवहार के मामलों में कार्रवाई करते हुए चार कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, जबकि 12 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। प्रशासन का कहना है कि आगामी धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारू बनाने के उद्देश्य से ये कदम…

Read More

बलौदाबाजार 15 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। रायपुर-पलारी मार्ग पर घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से एक युवक ने सोमवार को बलौदाबाजार अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि रायपुर के अस्पताल में भर्ती अन्य दो युवकों की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों आपस में मौसेरे भाई थे और नवरात्रि के मौके पर पलारी जा रहे थे। घटना के बाद परिवार…

Read More