Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर 11 अगस्त 2026। पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने यानी E20 पेट्रोल को लेकर सियासत गरमा गई है। शुद्ध पेट्रोल की मांग और E20 के विरोध को लेकर मध्यप्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया है। आपको बता दे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने E20 पेट्रोल का विरोध करने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा था- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा ?”, इस बयान पर अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी नेता होश खो बैठे हैं। अगर जनता शुद्ध पेट्रोल…
रायपुर11 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। EOW की कार्रवाई के बाद अब ED ने इस मामले में अपनी जांच आगे बढ़ाई है। एजेंसी आज रामगोपाल अग्रवाल को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। EOW के मुताबिक जांच के दौरान शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में रामगोपाल अग्रवाल की कथित भूमिका सामने आई थी। इसी आधार पर उनसे पूछताछ की गई थी। अब…
रायपुर11 अगस्त 2026। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। बघेल ने सवाल उठाया कि जब देश की राष्ट्रपति आदिवासी महिला हैं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी आदिवासी हैं, तो फिर विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज को बधाई देने तक में सरकार पीछे क्यों रही ? बघेल ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार के दौरान 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था और प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए…
बिलासपुर 11 अगस्त 2026। बिलासपुर में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को शराब दुकान के सामने विवाद के बाद दो युवकों ने भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ की और CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। वहीं हत्या की इस वारदात के बाद बाइक सवार युवकों ने रेलवे के एक रिटायर्ड कर्मचारी पर भी चाकू से…
Health Desk: दिल्ली में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में इस साल तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में इस सीजन अब तक 1,344 H1N1 मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 229 मामले दर्ज हुए थे। यानी मामलों में करीब छह गुना बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से फ्लू जैसे लक्षणों को सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों में इंफ्लुएंजा गंभीर रूप ले सकता है। H1N1 इंफ्लुएंजा वायरस से होने वाला…
Health Desk : बरसात का मौसम अपने साथ ठंडक और राहत तो लाता है, लेकिन इसी दौरान सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर और फ्लू जैसे संक्रमण के मामले भी बढ़ने लगते हैं। मौसम में नमी बढ़ने, तापमान में उतार-चढ़ाव और लोगों के बंद या भीड़भाड़ वाली जगहों पर ज्यादा समय बिताने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि फ्लू के शुरुआती लक्षणों को पहचानें और समय रहते सावधानी बरतें। बारिश के मौसम में वातावरण में नमी अधिक होती है और तापमान में लगातार बदलाव होता रहता है। लोग बारिश से बचने के लिए घर, ऑफिस, स्कूल…
नई दिल्ली11 अगस्त 2026। संसद के मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार ने खदानों और खनिजों से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा है। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने लोकसभा में ‘माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026’ पेश किया है। अगर यह बिल कानून बनता है तो राज्य सरकारें खनिज अधिकारों पर अतिरिक्त टैक्स, सेस या लेवी नहीं लगा सकेंगी। केंद्र सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य खनिजों पर टैक्स और लेवी की वजह से पैदा होने वाली क्षेत्रीय असमानता को खत्म करना, घरेलू खनिज आपूर्ति को प्रतिस्पर्धी बनाए रखना और…
कोरबा 11 अगस्त 2026। पुलिस की ओर से लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोरबा में दो शातिर ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने बुजुर्ग को गांजा रखने और फिर पुलिस रेड का डर दिखाया और जांच के नाम पर उनकी सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद असली गहनों को नकली गहनों से बदलकर दोनों आरोपी फरार हो गए। ठगी का ये मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके का है। पुलिस के मुताबिक खरमोरा निवासी समीर…
कवर्धा 10 अगस्त 2026। कवर्धा जिले में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार केमिकल टैंकर से बाइक सवार टकरा गये। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। वहीं टैंकर का आरोपी चालक एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक मुड़घुसरी जंगल क्षेत्र के रहने वाले…
रायपुर 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। पहले पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख 24, 25 और 26 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। लेकिन 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा होने के कारण दोनों परीक्षाओं की तारीख टकरा रही थी। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा…
