Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: स्ट्रीट वेंडरों को हटाने निगम का ये कैसा प्रयोग ? स्ट्रीट वेंडरों की जगह खड़े कर दिये निगम के भारी वाहन, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल, देखिये Video

    13/11/2026

    VIDEO: जिस मुद्दे पर विपक्ष में रहकर सरकार को निर्दयी बताकर घेरा, अब उसी पर घिरे डिप्टी CM साव, कांग्रेस ने VIDEO शेयर कर पूछा….सत्ता मिलते ही चुप्पी क्यों?

    13/11/2026

    CG: रफ्तार का कहर-कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    13/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: दुर्ग में 11 लाख के लेन-देन में CAF जवान का अपहरण ! मकान में बंधक बनाकर मारपीट, स्टाम्प पेपर पर जबरन कराए हस्ताक्षर
    छत्तीसगढ़

    CG: दुर्ग में 11 लाख के लेन-देन में CAF जवान का अपहरण ! मकान में बंधक बनाकर मारपीट, स्टाम्प पेपर पर जबरन कराए हस्ताक्षर

    DW HindiBy DW Hindi14/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग 14 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 11 लाख रुपये के पुराने लेन-देन को लेकर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान के अपहरण और उसे बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जवान को बस स्टैंड से जबरन अपने साथ ले जाकर एक मकान में बंधक बनाया गया। यहां उसके साथ मारपीट की गई और स्टाम्प पेपर पर जबरन लिखापढ़ी कराई गई। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद जवान ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। मामले में दुर्ग पुलिस ने एक महिला और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के मुताबिक, पीड़ित जवान विजय शील छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं बटालियन में पदस्थ है और उसकी पोस्टिंग रायगढ़ में है। बताया जा रहा है कि जवान और महिला के बीच करीब 11 लाख रुपये के पुराने लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में जवान दुर्ग पहुंचा था। आरोप है कि दुर्ग में कोतवाली के पास से गुजरते समय उसे जबरन अपने साथ ले जाया गया। इसके बाद पुलगांव थाना क्षेत्र के गोकुल नगर के पास स्थित एक कॉलोनी के मकान में रखा गया। यहां जवान के साथ मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर जबरन लिखापढ़ी कराई गई।

    बंधक बनाए जाने के दौरान जवान ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने मोबाइल फोन से कमांडेंट और वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी लाइव लोकेशन भेज दी। इससे अधिकारियों को उसकी संभावित स्थिति की जानकारी मिली और पुलिस को तलाश में मदद मिली। बताया जा रहा है कि जवान किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर भागने में कामयाब रहा। उसने जंगल में छिपकर अपनी जान बचाई और फिर अपनी यूनिट को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद दुर्ग पुलिस ने रातभर उसकी तलाश की और सुबह जवान को खोज निकाला।

    जवान की शिकायत के आधार पर पुलगांव थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 899/2026 दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3), 251, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले में हरजिंदर कौर और कृष्ण कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है। अब जांच में 11 लाख रुपये के लेन-देन, जवान को कथित तौर पर अगवा करने, बंधक बनाने, मारपीट करने और स्टाम्प पेपर पर जबरन लिखापढ़ी कराने से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

    ट्रांसपोर्टर से रिश्तेदारी की भी चर्चा

    मामले में यह भी बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला शहर के एक ट्रांसपोर्टर की दूर की रिश्तेदार है। हालांकि इस संबंध और विवाद में उसकी भूमिका को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जवान को कथित तौर पर बंधक बनाने के पीछे लेन-देन का विवाद ही मुख्य वजह था या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है, इसका खुलासा जांच के बाद हो सकेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: स्ट्रीट वेंडरों को हटाने निगम का ये कैसा प्रयोग ? स्ट्रीट वेंडरों की जगह खड़े कर दिये निगम के भारी वाहन, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल, देखिये Video

    13/11/2026

    VIDEO: जिस मुद्दे पर विपक्ष में रहकर सरकार को निर्दयी बताकर घेरा, अब उसी पर घिरे डिप्टी CM साव, कांग्रेस ने VIDEO शेयर कर पूछा….सत्ता मिलते ही चुप्पी क्यों?

    13/11/2026

    CG: रफ्तार का कहर-कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    13/11/2026
    Don't Miss

    CG: स्ट्रीट वेंडरों को हटाने निगम का ये कैसा प्रयोग ? स्ट्रीट वेंडरों की जगह खड़े कर दिये निगम के भारी वाहन, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल, देखिये Video

    DW Hindi13/11/2026

    कोरबा 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में एक ओर सरकार स्ट्रीट वेंडरों को सशक्त बनाने और…

    VIDEO: जिस मुद्दे पर विपक्ष में रहकर सरकार को निर्दयी बताकर घेरा, अब उसी पर घिरे डिप्टी CM साव, कांग्रेस ने VIDEO शेयर कर पूछा….सत्ता मिलते ही चुप्पी क्यों?

    13/11/2026

    CG: रफ्तार का कहर-कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    13/11/2026

    CG: शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 2,883 करोड़ के शराब घोटाले फाइनेंशियल मैनेजर दुबई में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी

    13/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.