Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»Fake Transfer Order: छत्तीसगढ़ में फर्जी ट्रांसफर आदेश का बड़ा खेल! 19 शिक्षकों के तबादले, मंत्रालय की सील और अफसर के हस्ताक्षर भी जाली
    छत्तीसगढ़

    Fake Transfer Order: छत्तीसगढ़ में फर्जी ट्रांसफर आदेश का बड़ा खेल! 19 शिक्षकों के तबादले, मंत्रालय की सील और अफसर के हस्ताक्षर भी जाली

    DW HindiBy DW Hindi18/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर18 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेश जारी करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। विभागीय लेटरहेड, मंत्रालय की कथित फर्जी सील और अवर सचिव आरपी वर्मा के जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर 19 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, संबंधित 15 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

    जानकारी के अनुसार कथित फर्जी तबादला सूची में सहायक शिक्षक, व्याख्याता, प्रधान पाठक और व्यायाम शिक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इन कर्मचारियों को उनकी पसंद की जगहों पर स्थानांतरित किए जाने का उल्लेख किया गया है। हैरानी की बात यह है कि सूची में शामिल कर्मचारियों से संबंधित 15 जिलों के शिक्षा अधिकारियों तक को इन तबादलों की भनक नहीं लगी। मामला उजागर होने के बाद विभागीय स्तर पर जांच की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

    DEO को तीन दिन का अल्टीमेटम, तीन सवालों के जवाब मांगे

    DPI ने संबंधित जिलों के DEO को तीन दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से पूछा गया है कि फर्जी आदेश उनके कार्यालय तक कैसे पहुंचा और उसके आधार पर क्या कार्रवाई की गई। रिपोर्ट में इन तीन बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है:

    • आदेश कहां से आया ? फर्जी तबादला आदेश किस माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंचा ?

    • कितनों को मिली रिलीविंग-जॉइनिंग ? आदेश के आधार पर कितने कर्मचारियों ने कार्यमुक्ति या कार्यभार ग्रहण करने के लिए आवेदन दिया और कितनों को रिलीव या जॉइन कराया गया ?

    • फर्जीवाड़े पर क्या कार्रवाई हुई? मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला स्तर पर क्या कदम उठाए गए ?

    रिपोर्ट मांगे गए जिलों में रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बलौदाबाजार, बस्तर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनांदगांव, कांकेर, कबीरधाम, बालोद, धमतरी, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर-रामानुजगंज और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई शामिल हैं। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मंत्रालय के आदेश का सत्यापन किए बिना संबंधित कार्यालयों में तबादले की प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ी।

    यदि फर्जी आदेश के आधार पर किसी कर्मचारी को कार्यमुक्त किया गया या नई जगह पर कार्यभार ग्रहण कराया गया, तो संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। शासन को आशंका है कि कुछ कर्मचारियों ने कथित सिंडिकेट से सांठगांठ कर या अनुचित माध्यमों से ये आदेश तैयार करवाए होंगे। हालांकि, फर्जीवाड़े में किसकी भूमिका रही और किन कर्मचारियों को इसका लाभ मिला, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

    पहली बार नहीं हुआ ऐसा मामला, 2020 में भी सामने आया था फर्जीवाड़ा

    स्कूल शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला आदेश जारी होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 30 मार्च 2020 को तत्कालीन अवर सचिव जनक कुमार के नाम से 21 व्याख्याताओं, शिक्षकों और एक क्लर्क के तबादले का कथित फर्जी आदेश जारी हुआ था। उस सूची में व्याख्याता, शिक्षक एलबी और सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारियों के नाम शामिल थे। इनमें बस्तर के कई शिक्षक और महिला शिक्षक भी बताए गए थे, जिन्हें बालोद, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित अन्य स्थानों पर भेजने का उल्लेख था। मामला सामने आने के बाद तत्कालीन अवर सचिव ने नवा रायपुर के राखी थाने में लिखित शिकायत दी थी।

    ताजा मामले में शासन के निर्देश पर कथित फर्जीवाड़े में संलिप्त पाए जाने वाले शासकीय सेवकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि जाली आदेश किसने तैयार किए, उन्हें किन माध्यमों से जिलों तक पहुंचाया गया और क्या उनके आधार पर कर्मचारियों की रिलीविंग या जॉइनिंग कराई गई। जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे नेटवर्क और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, 15 जिलों के DEO की रिपोर्ट पर विभाग की नजर है।

    19 शिक्षकों का तबादला CG BREAKING NEWS CG News DEO News DPI Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ शिक्षक तबादला छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ समाचार जाली हस्ताक्षर जिला शिक्षा अधिकारी ट्रांसफर सिंडिकेट फर्जी ट्रांसफर आदेश फर्जीवाड़ा मामला मंत्रालय की फर्जी सील रायपुर न्यूज लोक शिक्षण संचालनालय शिक्षक तबादला घोटाला स्कूल शिक्षा विभाग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Don't Miss

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    DW Hindi04/11/2026

    राजनांदगांव 4 नवंबर 2026: राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने…

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026

    CG: छात्रों के लिए जरूरी खबर! अचानक बदल गई NMMS परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जाम

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.