Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ज्वेलरी शॉप से 1.80 करोड़ रुपये के जेवर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने महिला और 2 नाबालिग समेत 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार

    11/11/2026

    CG: छठ महापर्व पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी! रायपुर होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और रूट

    11/11/2026

    CG POLITICS: कथावाचकों पर भूपेश बघेल का तीखा हमला, धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा पर उठाए सवाल, एप्स्टीन फाइल पर PM मोदी को लेकर कसा तंज, देखिये वीडियों

    11/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: पारंपरिक वस्तुओं से सजा BALCO नगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत, 56 वर्षों से आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का रहा प्रतीक
    छत्तीसगढ़

    CG: पारंपरिक वस्तुओं से सजा BALCO नगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत, 56 वर्षों से आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का रहा प्रतीक

    DW HindiBy DW Hindi17/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 17 अक्टूबर 2026। नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास और भव्यता के साथ की गई। पूजा का शुभारंभ बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बालको परिवार के सदस्यों के साथ मां दुर्गा की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। 56 वर्षों से आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रहा बालकोनगर का सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव एक बार फिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना है।

    बालको सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा 16 से 19 अक्टूबर तक आयोजित इस चार दिवसीय उत्सव में मां दुर्गा की आराधना के साथ इस वर्ष विशेष थीम के माध्यम से देश के अतीत और पारंपरिक जीवनशैली को दर्शाने का प्रयास किया गया है। इस वर्ष पंडाल की थीम देश के उस दौर की याद दिलाती है, जब लोगों का जीवन सीमित संसाधनों और अनेक कठिनाइयों के बीच आगे बढ़ रहा था। पंडाल की आंतरिक सजावट में सूप, टोकरी, हाथ के पंखे, गमछे, बोरे और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली अन्य पारंपरिक वस्तुओं को शामिल किया गया है। इन वस्तुओं के माध्यम से उस समय की सादगी, जीवनशैली और संघर्ष को दर्शाया गया है।

    यह थीम नई पीढ़ी को अतीत से जोड़ने के साथ हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर प्रदान करती है। बालकोनगर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका यह उत्सव हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। बालकोनगर और आसपास के क्षेत्रों से लोग मां दुर्गा के दर्शन करने और पंडाल की आकर्षक सजावट देखने पहुंचते हैं। यह आयोजन आस्था के साथ सामुदायिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत करता है।दुर्गा पूजा उत्सव के अवसर पर बालको द्वारा पंडाल के समीप चार दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। इसमें बालको परिवार के सदस्यों द्वारा खींचे गए 280 से अधिक उत्कृष्ट छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

    इन तस्वीरों में बालकोनगर की खूबसूरती, प्रकृति के विविध रूपों, बादलों, बारिश, धरती और जीवन के विभिन्न रंगों को कैमरे के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। प्रत्येक तस्वीर प्रकृति और आसपास की दुनिया को देखने का एक अलग दृष्टिकोण सामने लाती है।यह प्रदर्शनी बालको परिवार के सदस्यों को अपनी रचनात्मकता और फोटोग्राफी प्रतिभा साझा करने का मंच प्रदान करती है। साथ ही, यह बालकोनगर की प्राकृतिक सुंदरता और कंपनी से जुड़े लोगों की रचनात्मक सोच को सामने लाने का अवसर भी है। दुर्गा पूजा उत्सव और फोटोग्राफी प्रदर्शनी का यह आयोजन बालकोनगर में आस्था, परंपरा, कला और सामुदायिक सहभागिता का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ज्वेलरी शॉप से 1.80 करोड़ रुपये के जेवर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने महिला और 2 नाबालिग समेत 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार

    11/11/2026

    CG: छठ महापर्व पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी! रायपुर होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और रूट

    11/11/2026

    CG POLITICS: कथावाचकों पर भूपेश बघेल का तीखा हमला, धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा पर उठाए सवाल, एप्स्टीन फाइल पर PM मोदी को लेकर कसा तंज, देखिये वीडियों

    11/11/2026
    Don't Miss

    CG: ज्वेलरी शॉप से 1.80 करोड़ रुपये के जेवर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने महिला और 2 नाबालिग समेत 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार

    DW Hindi11/11/2026

    जगदलपुर 11 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से करोड़ों रुपये के सोने के…

    CG: छठ महापर्व पर घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी! रायपुर होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और रूट

    11/11/2026

    CG POLITICS: कथावाचकों पर भूपेश बघेल का तीखा हमला, धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा पर उठाए सवाल, एप्स्टीन फाइल पर PM मोदी को लेकर कसा तंज, देखिये वीडियों

    11/11/2026

    CG: पटाखे के लिए ले ली जान! कोरबा में नाबालिग ने डंडे और टांगी से हमला कर की हत्या….गांव में मचा हड़कंप

    10/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.