Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Coal Levy Scam: कोल लेवी घोटाले में सूर्यकांत तिवारी के करीबी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नियमित जमानत मंजूर, अब ट्रायल कोर्ट की शर्तों पर होगी रिहाई

    08/11/2026

    CG: बिलासपुर में फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच,

    07/11/2026

    CG: DSP कल्पना वर्मा पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

    07/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»बड़ी ख़बर»5 की मौतः दर्शन के लिए जा रहे परिवार की कार का भीषण हादसा, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, एक गंभीर
    बड़ी ख़बर

    5 की मौतः दर्शन के लिए जा रहे परिवार की कार का भीषण हादसा, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, एक गंभीर

    DW HindiBy DW Hindi18/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    माजलगांव 18 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के बीड जिले में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। माजलगांव तालुका के शिंदेवाड़ी फाटा के पास कार और महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में माजलगांव के गजानन नामदास समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल शख्स को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली, नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग तुलजापुर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे शिंदेवाड़ी फाटा के पास अविनाश दादा बंसोडे के पेट्रोल पंप के सामने उनकी कार की एसटी बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के माजलगांव-तेलगांव-धारूर मार्ग पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब है। उनका दावा है कि सड़क के कई हिस्से ऊबड़-खाबड़ हैं और जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं, जिसके चलते पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने और सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। फिलहाल हादसे में मृतकों की संख्या और पहचान से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी तथा दुर्घटना के कारणों की पुष्टि प्रशासन की ओर से होना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    5 लोगों की मौत Beed News Road Accident Maharashtra कार और एसटी बस की टक्कर खराब सड़क निर्माण खामगांव-पंढरपुर नेशनल हाईवे गजानन नामदास तुलजापुर दर्शन बीड जिला समाचार बीड हादसा भीषण सड़क हादसा महाराष्ट्र ब्रेकिंग न्यूज महाराष्ट्र सड़क हादसा महाराष्ट्र हादसा न्यूज माजलगांव दुर्घटना माजलगांव न्यूज शिंदेवाड़ी फाटा एक्सीडेंट सड़क दुर्घटना सड़क निर्माण में लापरवाही
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG Coal Levy Scam: कोल लेवी घोटाले में सूर्यकांत तिवारी के करीबी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नियमित जमानत मंजूर, अब ट्रायल कोर्ट की शर्तों पर होगी रिहाई

    08/11/2026

    CG: बिलासपुर में फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच,

    07/11/2026

    CG: DSP कल्पना वर्मा पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

    07/11/2026
    Don't Miss

    CG Coal Levy Scam: कोल लेवी घोटाले में सूर्यकांत तिवारी के करीबी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नियमित जमानत मंजूर, अब ट्रायल कोर्ट की शर्तों पर होगी रिहाई

    DW Hindi08/11/2026

    रायपुर 8 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी…

    CG: बिलासपुर में फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच,

    07/11/2026

    CG: DSP कल्पना वर्मा पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

    07/11/2026

    Health Tips: दिवाली की दावत में बरतें सावधानी! ज्यादा खाना बढ़ा सकता है एसिड रिफ्लक्स का खतरा

    07/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.