Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG ब्रेकिंग: धनतेरस की सुबह भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 4 घायल; तीन वाहनों को टक्कर मार मकान की दीवार से भिड़ी बेकाबू कार

    06/11/2026

    CG Police Bharti Protest: अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतरी भीम आर्मी, प्रदेश अध्यक्ष समेत 11 पर FIR; रायपुर में OCM चौक पर प्रदर्शन कर सड़क जाम करने का आरोप,

    06/11/2026

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: राजधानी में हाॅस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, लाखों के उपकरण खाक; ICU के 12 मरीज शिफ्ट
    छत्तीसगढ़

    CG: राजधानी में हाॅस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, लाखों के उपकरण खाक; ICU के 12 मरीज शिफ्ट

    DW HindiBy DW Hindi19/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 19 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर में जल विहार कॉलोनी रोड स्थित स्वास्तिक नर्सिंग होम में बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ऑपरेशन थिएटर में लगे एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। आग की चपेट में आने से ऑपरेशन थिएटर में रखे लाखों रुपये के उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त ऑपरेशन थिएटर में न तो कोई मरीज मौजूद था और न ही डॉक्टर। समय रहते बगल के आईसीयू में भर्ती 10 से 12 मरीजों को भी सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

    जानकारी के मुताबिक स्वास्तिक नर्सिंग होम की पहली मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर में अचानक एसी में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। उस समय ओटी से लगे चेंजिंग रूम में अस्पताल का स्टाफ मौजूद था। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना अन्य स्टाफ को दी। देखते ही देखते आग ऑपरेशन टेबल, मेडिकल मशीनों और ओटी में रखे अन्य सामान तक फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने दमकल विभाग और एंबुलेंस को सूचना दी। आग लगने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

    आग से निकला घना धुआं अस्पताल की पहली मंजिल पर फैल गया। स्थिति को देखते हुए एहतियातन बिजली बंद करनी पड़ी। धुएं और आग के खतरे को देखते हुए बगल के आईसीयू में भर्ती 10 से 12 मरीजों को तत्काल बाहर निकाला गया और पास के दूसरे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। गनीमत रही कि जिस समय एसी में ब्लास्ट हुआ, उस वक्त ऑपरेशन थिएटर में कोई ऑपरेशन नहीं चल रहा था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

    आग बुझने के बाद ऑपरेशन थिएटर में नुकसान की भयावह तस्वीर सामने आई। ओटी की दीवारों और छत पर कालिख की मोटी परत जम गई। ऑपरेशन टेबल, एनेस्थीसिया मशीन, स्टील की ट्रालियां, दीवारों पर लगे उपकरण और बिजली के तार बुरी तरह झुलस गए। फर्श पर जले हुए सामान और मलबा बिखरा पड़ा है। आग ओटी से होते हुए चेंजिंग रूम तक पहुंच गई थी। इससे अस्पताल को आर्थिक नुकसान हुआ है। उपकरणों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाना बाकी है।

    अस्पताल की फायर NOC वैध, आग लगने की वजह की जांच

    स्वास्तिक नर्सिंग होम के मैनेजर चेतन पाल के मुताबिक, अस्पताल की फायर एनओसी वैध है और अग्निशमन प्रणाली चालू हालत में थी। इसी व्यवस्था की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती तौर पर एसी में ब्लास्ट के कारण आग लगने की आशंका दिखाई दे रही है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह और अग्नि सुरक्षा इंतजामों की स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है, लेकिन अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि आग किन परिस्थितियों में लगी और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक हुई थी या नहीं।

    AC Blast in Hospital CG News Today Hospital Fire Raipur Operation Theatre Fire Swastik Nursing Home Raipur एसी ब्लास्ट से आग ऑपरेशन थिएटर में आग छत्तीसगढ़ न्यूज फायर सेफ्टी रायपुर अस्पताल में आग रायपुर न्यूज रायपुर ब्रेकिंग न्यूज स्वास्तिक नर्सिंग होम स्वास्तिक नर्सिंग होम आग हादसा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG ब्रेकिंग: धनतेरस की सुबह भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 4 घायल; तीन वाहनों को टक्कर मार मकान की दीवार से भिड़ी बेकाबू कार

    06/11/2026

    CG Police Bharti Protest: अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतरी भीम आर्मी, प्रदेश अध्यक्ष समेत 11 पर FIR; रायपुर में OCM चौक पर प्रदर्शन कर सड़क जाम करने का आरोप,

    06/11/2026

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026
    Don't Miss

    CG ब्रेकिंग: धनतेरस की सुबह भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 4 घायल; तीन वाहनों को टक्कर मार मकान की दीवार से भिड़ी बेकाबू कार

    DW Hindi06/11/2026

    बेमेतरा, 6 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में धनतेरस की सुबह एक भीषण सड़क…

    CG Police Bharti Protest: अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतरी भीम आर्मी, प्रदेश अध्यक्ष समेत 11 पर FIR; रायपुर में OCM चौक पर प्रदर्शन कर सड़क जाम करने का आरोप,

    06/11/2026

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.