Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
कबीरधाम 4 सितंबर 2026। पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करने और आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के लिए कबीरधाम पुलिस ने एक अभिनव पहल शुरू की है। ‘एक थाना–एक सप्ताह’ नाम की इस पहल के तहत अब पुलिस कप्तान स्वयं अलग-अलग थानों में पहुंचकर एक दिन वहीं से पुलिसिंग की कमान संभालेंगे। इस दौरान वे आम लोगों की जनसुनवाई करने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। इस पहल की शुरुआत 3 सितंबर को थाना सहसपुर लोहारा से की गई। कबीरधाम एसपी जितेन्द्र कुमार यादव ने थाने…
कोरबा/गरियाबंद 4 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच जर्जर सड़कों का मुद्दा अब सिर्फ ग्रामीणों की परेशानी तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह राजनीतिक बहस का मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है। कोरबा में ग्रामीण कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर बैठकर विरोध कर रहे हैं, तो गरियाबंद में सड़क के गड्ढों में धान का रोपा लगाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। दोनों जिलों से सामने आई तस्वीरों ने सड़क निर्माण, गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं बस्तर में जर्जर सड़क को लेकर…
नई दिल्ली 4 सितंबर 2026। Kia ने भारतीय SUV बाजार में अपनी नई और प्रीमियम SUV Sorento लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे ₹27.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है। Kia Sorento को कंपनी के पोर्टफोलियो में Seltos से ऊपर पोजीशन किया गया है और यह भारतीय बाजार में प्रीमियम 3-रो SUV सेगमेंट में मुकाबला करेगी। नई Sorento का सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और Volkswagen Tayron जैसे मॉडल्स से होगा। कीमत के स्तर पर Kia ने इसे काफी आक्रामक तरीके से पेश किया है। Kia Sorento को बोल्ड और बॉक्सी SUV डिजाइन दिया…
रायपुर 4 सितंबर 2026। चीनी की बढ़ती कीमतों और सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस आज छत्तीसगढ़ में प्रदेशव्यापी ‘चीनी सत्याग्रह’ कर रही है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम लोगों की रसोई के बजट पर पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने ‘चीनी सत्याग्रह’ को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों और जनविरोधी फैसलों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। विकास…
रायपुर 4 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जलभराव और सड़क निर्माण के मुद्दे को लेकर बनाए गए एक वीडियो में युवक पर महापौर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला बढ़ा और भाजपा पार्षद दल ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो की जांच करने के साथ ही उसे…
बिलासपुर 4 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS अधिकारी रतनलाल डांगी से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट ने राज्य शासन की ओर से जवाब और जांच रिपोर्ट पेश करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। जस्टिस ए.के. प्रसाद की बेंच ने शासन को आखिरी मौका देते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब और अब तक की कार्रवाई की जानकारी शपथपत्र के साथ पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि तय समय में जवाब पेश नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी को 29 सितंबर 2026 को होने वाली अगली सुनवाई में व्यक्तिगत…
राजनांदगांव 4 सितंबर 2026। राजनांदगांव जिले में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैसों के लेनदेन और प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद को लेकर एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले फोन कर प्रॉपर्टी डीलर को अपने किराए के मकान पर बुलाया। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने डंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को चादर में लपेटकर कमरे के अंदर रख दिया और बाहर से ताला लगाकर मौके से फरार…
अंबिकापुर 3 सितंबर 2026। सरगुजा जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। आरोप है कि लहपटरा टोल प्लाजा पर मंत्री की कार के ऊपर टोल बैरियर का बूम गिरने के बाद उनके निजी सहायक ओम प्रकाश राजवाड़े ने टोल कर्मचारी के साथ मारपीट की। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें टोल कर्मचारी के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। पीड़ित टोल कर्मचारी महेंद्र राजवाड़े ने पुलिस में शिकायत दी है। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। हालांकि गुरुवार शाम तक आरोपी PA के खिलाफ FIR दर्ज…
बलौदाबाजार 3 सितंबर 2026। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में दो नाबालिग बच्चों के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेले में खिलौने की दुकान लगाने वाले एक दुकानदार ने बच्चों पर चोरी का आरोप लगाया और उनके साथ मारपीट व अभद्रता की। इसके बाद उसने बच्चों के साथ गंभीर आपत्तिजनक हरकत की और घटना का वीडियो भी बनवाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी गोवर्धन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक भाटापारा के महारानी…
जगदलपुर 3 सितंबर 2026। जगदलपुर शहर में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को बीच सड़क से दबोच लिया। बस स्टैंड मार्ग पर सादे कपड़ों में पहले से तैनात पुलिस जवानों ने बाइक सवार बदमाश को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद एक जवान ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और उसे सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई को देखकर कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक ओडिशा पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे…
