Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

जशपुर 6 सितंबर 2026। जशपुर जिले में एक सनकी युवक ने एकतरफा प्रेम में लड़की की मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मृतका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। बेटी के बात नहीं करने और मां द्वारा उसे परेशान करने से रोकने पर आरोपी नाराज था। इसी नाराजगी में उसने महिला पर टांगिया से हमला कर हत्या कर फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात आस्ता थाना क्षेत्र के हर्री…

Read More

रायपुर 6 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां शनिवार की रात नया रायपुर से लौट रहे चार युवक-युवतियों की कार सेरीखेड़ी के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि तेजर रफ्तार कार अचानक ओवरब्रिज के ऊपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टक्कर के बाद पलट गई। दुर्घटना में कार सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो युवक और एक युवती घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में श्निवार देर रात की बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक…

Read More

दुर्ग 6 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में जमीन पर काम भले ही थोड़ी देर से शुरू हो और आम जनता को राहत मिलने में वक्त लग जाए, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे को घेरने में जरा भी देर नहीं करते। जी हां, इन दिनों छत्तीसगढ़ की सियासत में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। जनता सड़क, पानी, स्वास्थ्य और दूसरी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, वहीं बीजेपी और कांग्रेस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के वार करने में जुटे हैं। ताजा मामला दुर्ग में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर बीजेपी के पोस्टर से जुड़ा है।।…

Read More

रायपुर 5 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले में जगदलपुर की विशेष NIA अदालत के फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति फिर गरमा गई है। अदालत ने मामले में सुनवाई का सामना कर रहे 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। फैसले के तुरंत बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फैसले के बाद NIA की जांच पर गंभीर सवाल उठाए और इसे ‘लीपापोती’ बताया। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अदालत का फैसला NIA की जांच और न्यायपालिका की…

Read More

कोरबा 5 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस पर कोरबा के एकलव्य विद्यालय छुरी में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। आमतौर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहने वाले कलेक्टर कुणाल दुदावत इस दिन बच्चों के बीच पहुंचे तो उनकी भूमिका एक अधिकारी की नहीं, बल्कि एक शिक्षक की थी। वे कक्षा में विद्यार्थियों के बीच बैठे, उनसे वन-टू-वन संवाद किया और उन्हें मेहनत, अनुशासन, दृढ़ निश्चय और अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहने का पाठ पढ़ाया। लेकिन कलेक्टर का यह दौरा सिर्फ बच्चों को प्रेरित करने तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, भोजन, आवास, पानी और स्कूल…

Read More

सुकमा 5 सितंबर 2026। आमतौर पर अपनी समस्याएं लेकर ग्रामीण जिला मुख्यालय तक पहुंचते हैं और अधिकारियों के सामने अपनी बात रखते हैं। लेकिन सुकमा के दूरस्थ मेटागुड़ा गांव में तस्वीर कुछ अलग नजर आई। यहां जिन ग्रामीणों को अपनी जरूरतें और समस्याएं बताने के लिए दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा जिला मुख्यालय तक आना पड़ा था, उन्हीं ग्रामीणों के बीच दो दिन बाद कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर बाइक से पहुंच गए। न कोई औपचारिक मंच, न लंबी बैठक और न ही अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच कोई दूरी। गांव में पेड़ की छांव…

Read More

रायपुर 5 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए शिक्षक दिवस पर गौरव का बड़ा अवसर सामने आया है। बरमकेला विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सुनीता यादव इस वर्ष छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पाने वाली एकमात्र शिक्षिका हैं। ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र में सीमित संसाधनों के बीच शिक्षा को नवाचार, तकनीक और संवेदनशीलता से जोड़ने के उनके प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर…

Read More

रायपुर 5 सितंबर 2026: कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाया है. वहीं, छत्तीसगढ़ के मौजूदा प्रभारी सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी के पद से हटाकर असम का महासचिव प्रभारी बनाया गया है. कांग्रेस का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब पंजाब संगठन में लंबे समय से गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर असंतोष की खबरें सामने आती रही हैं. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक नेताओं की ओर से प्रदेश संगठन में बदलाव…

Read More

कोरबा 5 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित NTPC के 2600 मेगावाट क्षमता वाले पावर प्लांट में शुक्रवार शाम तकनीकी खराबी के बाद ठप हुआ बिजली उत्पादन अब धीरे-धीरे बहाल हो रहा है. करीब 24 घंटे बाद प्लांट की तीन यूनिट को दोबारा उत्पादन में ले लिया गया है. NTPC प्रबंधन के मुताबिक, 500-500 मेगावाट की दो यूनिट और 200 मेगावाट की एक यूनिट को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है. बाकी चार यूनिट को भी तय सुरक्षा और ऑपरेशनल प्रक्रियाओं के तहत क्रमवार शुरू करने का काम जारी है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया…

Read More

राजनांदगांव 5 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के गैंदाटोला स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आयी है। स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और गलत व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक द्वारा परीक्षा में पास कराने के नाम पर छात्रा से फीजिकल रिलेश्न बनाने की बात कही थी। शिक्षक के इस गंदे व्यवहार पर स्कूली छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस ने स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी&एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया…

Read More