रायपुर 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। राजधानी रायपुर के साथ दुर्ग जिले में भी ED की टीम के पहुंचने की सूचना है। रायपुर के पंडरी इलाके के रवि नगर स्थित सुशील विला में टीम की मौजूदगी बताई जा रही है। यहां अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। रायपुर के अलावा दुर्ग जिले में भी ईडी की कार्रवाई की सूचना सामने आ रही है। हालांकि दुर्ग में किस जगह टीम पहुंची है और किन लोगों से पूछताछ या जांच की जा रही है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक, ED की टीम मंगलवार सुबह रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम को यहां पहुंचे करीब चार घंटे बीत चुके हैं और अधिकारी विला के अंदर दस्तावेजों की जांच में जुटे हैं। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है। जांच के दायरे में कौन है और अधिकारियों को जांच के दौरान क्या मिला है, इसे लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
रायपुर के अलावा दुर्ग जिले में भी ED की रेड की खबर है। हालांकि, दुर्ग में कार्रवाई की जगह और जांच से जुड़े लोगों के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल, रायपुर और दुर्ग में ED की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। जांच किस मामले में की जा रही है और कार्रवाई का दायरा क्या है, यह संबंधित एजेंसी की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


