Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG POLITICS: हाथ पर सोटा, जुबां पर सियासी सवाल! गौरा-गौरी पूजा के बाद भूपेश का सरकार पर हमला, धान खरीदी और महादेव एप पर सरकार को घेरा, देखिये Video

    09/11/2026

    CG: करोड़पति बनने का खौफनाक प्लान ! दो साल तक AI से पूछता रहा अमीर बनने के तरीके… मासूम की हत्या कर अंग निकालकर खरीदार का करता रहा इंतजार ! जशपुर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा

    09/11/2026

    CG: वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन, आज बालकोनगर से निकलेगी अंतिम यात्रा

    09/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG POLITICS: हाथ पर सोटा, जुबां पर सियासी सवाल! गौरा-गौरी पूजा के बाद भूपेश का सरकार पर हमला, धान खरीदी और महादेव एप पर सरकार को घेरा, देखिये Video
    छत्तीसगढ़

    CG POLITICS: हाथ पर सोटा, जुबां पर सियासी सवाल! गौरा-गौरी पूजा के बाद भूपेश का सरकार पर हमला, धान खरीदी और महादेव एप पर सरकार को घेरा, देखिये Video

    DW HindiBy DW Hindi09/11/2026Updated:09/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग, 9 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति और लोक आस्था का संगम सोमवार को दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित जंजगिरी गांव में देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की पारंपरिक गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए परंपरा के अनुसार हाथ पर सोटा लगवाया। धार्मिक आयोजन में आस्था जताने के बाद बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर राजनीतिक हमला बोला। धान खरीदी, किसानों के रकबे में कथित कटौती और महादेव सट्टा एप के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरा।

    गौरा-गौरी पूजा में शामिल होने के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में किसानों के सामने कई समस्याएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नहीं चाहती कि प्रदेश में ठीक से धान खरीदी हो। बघेल के मुताबिक, कई सोसायटियों में किसानों के खेतों का रकबा कम किया जा रहा है। इससे किसान अपनी पूरी उपज समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पाएंगे। उन्होंने अपने गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि कोटवार ने किसानों की सूची दिखाई थी, जिसमें रकबा काटे जाने की जानकारी सामने आई। बघेल ने आशंका जताई कि ऐसी स्थिति दूसरे गांवों में भी हो सकती है।

    कांग्रेस की सरकार होती तो 3385 रुपये मिलता धान का दाम

    धान के दाम पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी शुरू की थी, जो 2023 तक बढ़कर 2850 रुपये हो गई थी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार रुपये दिए जाते थे। उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन साल में समर्थन मूल्य में हुई 285 रुपये की बढ़ोतरी को जोड़ने पर इस साल कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को 3385 रुपये प्रति क्विंटल मिलते।

    पटवारी हड़ताल और FCI में चावल जमा होने पर भी सवाल

    बघेल ने धान खरीदी की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पटवारी हड़ताल पर हैं और सोसायटियों में भी खरीदी की तैयारी नजर नहीं आ रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल खरीदे गए धान से तैयार चावल में से भारतीय खाद्य निगम (FCI) में अब तक केवल 25 प्रतिशत चावल जमा हुआ है, जबकि 75 प्रतिशत जमा होना बाकी है। वहीं महादेव सट्टा एप मामले में प्रोटेक्शन मनी लेने के आरोपों को भूपेश बघेल ने मूर्खता की पराकाष्ठा बताया।

    उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ही महादेव सट्टा एप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और कार्रवाई की थी। बघेल ने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद भी सट्टे का कारोबार क्यों जारी है और नए-नए ऐप क्यों सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रोटेक्शन मनी लेने की बात है तो यह सवाल मौजूदा सरकार से पूछा जाना चाहिए। गौरा-गौरी पूजा में पारंपरिक रस्म निभाने से लेकर राजनीतिक मुद्दों पर सरकार को घेरने तक, भूपेश बघेल का जंजगिरी दौरा आस्था और सियासत दोनों के लिहाज से चर्चा में रहा। उनके आरोपों पर राज्य सरकार का पक्ष सामने आना बाकी है।

    सोंटा प्रहार
    परंपरा बरकरार

    सभी प्रकार के अनिष्ट के नाश की कामना के साथ…

    जांजगीरी | कुम्हारी https://t.co/RwPJr3tXUp

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 9, 2026

    Bhupesh Baghel News CHHATTISGARH POLITICS कांग्रेस किसानों का रकबा कटौती छत्तीसगढ़ धान खरीदी जंजगिरी गांव धान का समर्थन मूल्य धान खरीदी 2026 प्रोटेक्शन मनी विवाद भाजपा सरकार भूपेश बघेल महादेव सट्टा एप राजीव गांधी किसान न्याय योजना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: करोड़पति बनने का खौफनाक प्लान ! दो साल तक AI से पूछता रहा अमीर बनने के तरीके… मासूम की हत्या कर अंग निकालकर खरीदार का करता रहा इंतजार ! जशपुर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा

    09/11/2026

    CG: वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन, आज बालकोनगर से निकलेगी अंतिम यात्रा

    09/11/2026

    CG: महानदी में गिरी तेज रफतार कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, दिवाली मनाकर गांव लौट रहा था परिवार

    09/11/2026
    Don't Miss

    CG POLITICS: हाथ पर सोटा, जुबां पर सियासी सवाल! गौरा-गौरी पूजा के बाद भूपेश का सरकार पर हमला, धान खरीदी और महादेव एप पर सरकार को घेरा, देखिये Video

    DW Hindi09/11/2026

    दुर्ग, 9 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति और लोक आस्था का संगम सोमवार को दुर्ग…

    CG: करोड़पति बनने का खौफनाक प्लान ! दो साल तक AI से पूछता रहा अमीर बनने के तरीके… मासूम की हत्या कर अंग निकालकर खरीदार का करता रहा इंतजार ! जशपुर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा

    09/11/2026

    CG: वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन, आज बालकोनगर से निकलेगी अंतिम यात्रा

    09/11/2026

    CG: महानदी में गिरी तेज रफतार कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, दिवाली मनाकर गांव लौट रहा था परिवार

    09/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.