Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG POLITICS: दिल्ली रैली से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, ट्रेन की मांग पर BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग; पोस्टर-पोस्ट में मर्यादा तार-तार
    छत्तीसगढ़

    CG POLITICS: दिल्ली रैली से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, ट्रेन की मांग पर BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग; पोस्टर-पोस्ट में मर्यादा तार-तार

    DW HindiBy DW Hindi29/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 29 अक्टूबर 2026। SIR के विरोध में 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विपक्षी रैली से पहले छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस की स्पेशल ट्रेन की मांग और अनुमति नहीं मिलने को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हैं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को घेरने की कोशिश में दोनों दलों के बीच तंज और तीखी टिप्पणियों का दौर चल रहा है। लेकिन इन तंज और तीखी टिप्पणियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यहीं कि आखिर राजनीतिक विरोध के नाम पर भाषा की मर्यादा कहां तक टूटेगी ? सवाल सिर्फ यह नहीं कि किसने किस पर पलटवार किया, बल्कि यह भी है कि राजनीतिक विरोध के बीच मुद्दों की गंभीरता और भाषा की मर्यादा को कितनी जगह मिल रही है।

    जिस सरकार को हटाने चले हो, उसी के दरवाजे पर ट्रेन की भीख मांगने खड़े हो! ट्रेन मांगने से पहले बस भरने का हुनर तो सीख लो। https://t.co/W6F1GPEvZb

    — BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) October 28, 2026

    गौरतलब है कि  राजनीति में पोस्टर, कार्टून और तंज के जरिए विरोधियों को घेरना कोई नई बात नहीं है। लेकिन जब राजनीतिक बहस मुद्दों से आगे बढ़कर व्यक्तिगत कटाक्ष और स्तरहीन भाषा तक पहुंचने लगे, तो सवाल सिर्फ सियासी रणनीति का नहीं, बल्कि राजनीतिक संवाद की मर्यादा का भी हो जाता है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों बीजेपी और कांग्रेस के बीच जारी जुबानी जंग इसकी एक ताजा मिसाल बन गई है। दिल्ली में 1 नवंबर को SIR के विरोध में प्रस्तावित विपक्षी रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग कर रही थी। अनुमति नहीं मिलने के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

    इसके बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया और देखते ही देखते ट्रेन की मांग राजनीतिक तंज और आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा बन गई।छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तंज कसते हुए लिखा कि….“दिल्ली जाने के लिए कांग्रेस पूरी ट्रेन मांग रही है, उसी से तुम्हारे मोदी की फटी पड़ी है।” पोस्ट में प्रधानमंत्री को लेकर इस्तेमाल की गई भाषा पर बीजेपी ने आपत्ति जताते हुए उसी अंदाज में जवाब दिया। छत्तीसगढ़ बीजेपी की ओर से पलटवार करते हुए कहा गया कि….“जिस सरकार को हटाने चले हो, उसी के दरवाजे पर ट्रेन की भीख मांगने खड़े हो ! ट्रेन मांगने से पहले बस भरने का हुनर तो सीख लो।”  इस तरह एक ओर कांग्रेस ने ट्रेन की अनुमति नहीं मिलने को राजनीतिक दबाव से जोड़कर पेश करने की कोशिश की, तो दूसरी ओर बीजेपी ने इसी मुद्दे को कांग्रेस की सियासी रणनीति पर सवाल उठाने का मौका बना लिया।

    गौरतलब है कि 1 नवंबर की प्रस्तावित रैली से पहले कांग्रेस जहां दिल्ली में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में है, वहीं बीजेपी सोशल मीडिया पर उसके दावों और रणनीति पर सवाल उठा रही है। ऐसे में ट्रेन की मांग अब केवल आवागमन की व्यवस्था का मामला नहीं रह गई, बल्कि प्रदेश में दोनों दलों के बीच राजनीतिक प्रतिष्ठा की लड़ाई का हिस्सा बन गई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर जारी इस पोस्टर वार और जुबानी जंग ने एक बार फिर राजनीतिक संवाद की भाषा पर बहस छेड़ दी है। सवाल सिर्फ यह नहीं कि किसने किस पर पलटवार किया, बल्कि यह भी है कि राजनीतिक विरोध के बीच मुद्दों की गंभीरता और भाषा की मर्यादा को कितनी जगह मिल रही है।

    जिस सरकार को हटाने चले हो, उसी के दरवाजे पर ट्रेन की भीख मांगने खड़े हो! ट्रेन मांगने से पहले बस भरने का हुनर तो सीख लो। https://t.co/W6F1GPEvZb

    — BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) October 28, 2026

    राजनीतिक विरोध या भाषा की मर्यादा से समझौता ?

    लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस स्वाभाविक है। विपक्ष का काम सरकार के फैसलों पर सवाल उठाना है, जबकि सत्तारूढ़ दल अपने निर्णयों और नीतियों का बचाव करता है। पोस्टर, कार्टून और सोशल मीडिया पोस्ट भी राजनीतिक अभिव्यक्ति के स्थापित माध्यम हैं। लेकिन सवाल तब उठता है, जब मुद्दों पर तर्क देने के बजाय व्यक्तिगत कटाक्ष और अपमानजनक शब्दों का सहारा लिया जाने लगे। क्या ऐसी भाषा से किसी पार्टी का पक्ष मजबूत होता है ? क्या इससे जनता के वास्तविक मुद्दों पर चर्चा आगे बढ़ती है, या फिर राजनीतिक बहस केवल एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ बनकर रह जाती है ? छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जारी यह विवाद भी इसी सवाल को सामने रखता है। ट्रेन की मांग और उसकी अनुमति को लेकर राजनीतिक दलों के अपने-अपने तर्क हो सकते हैं, लेकिन उन तर्कों को जनता तक पहुंचाने का तरीका भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

    खरगे के बयान पर भी छिड़ा था पोस्टर वार

    दिल्ली रैली को लेकर बयानबाजी का यह सिलसिला केवल ट्रेन की मांग तक सीमित नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान—“जाएगा तो मोदी का बाप भी”—को लेकर भी बीजेपी ने तंज कसा था। बीजेपी ने दिवाली के दौरान कार्यकर्ताओं के दिल्ली जाने की तैयारी पर कटाक्ष करते हुए खरगे के बयान को निशाने पर लिया। इसके जवाब में कांग्रेस की ओर से भी तीखी टिप्पणी की गई। दोनों दलों के बीच इस जुबानी जंग में राजनीतिक मुद्दे पीछे छूटते नजर आए और व्यक्तिगत कटाक्ष सोशल मीडिया की बहस का केंद्र बन गए।

     

    BJP vs Congress CG BREAKING NEWS CG Politics Hindi Political News SIR विरोध प्रदर्शन कांग्रेस बीजेपी विवाद कांग्रेस स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ बीजेपी छत्तीसगढ़ राजनीति ट्रेन की अनुमति विवाद दिल्ली चलो अभियान दिल्ली जाने ट्रेन की मांग दिल्ली रैली बीजेपी बनाम कांग्रेस भूपेश बघेल रायपुर न्यूज विपक्षी रैली 1 नवंबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Don't Miss

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    DW Hindi04/11/2026

    राजनांदगांव 4 नवंबर 2026: राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने…

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026

    CG: छात्रों के लिए जरूरी खबर! अचानक बदल गई NMMS परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जाम

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.