Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

रायपुर 2 नवंबर 2026। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विवादों में घिर गए हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में कथा के दौरान दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आपत्तियां उठने लगीं। विवाद बढ़ा तो धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी और हाथ जोड़कर क्षमा मांगी। लेकिन इस पूरे मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए तंज कसा- “कोई तो ‘केमिकल…

Read More

रायपुर, 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लोक निर्माण विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। कबीरधाम जिले में परफॉर्मेंस गारंटी के तहत आने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त मिलने और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद ठेकेदार के साथ दो तत्कालीन अभियंताओं को भी नोटिस जारी किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से सड़क निर्माण और उसकी निगरानी से जुड़े जिम्मेदारों में हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक मामला कबीरधाम जिले के 6.70 किलोमीटर लंबे बानौ से कान्हाभैरा मार्ग का है। इस सड़क का निर्माण इसी साल फरवरी में पूरा हुआ था और…

Read More

रायपुर, 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच सरकार ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लिया है। अब जनगणना के काम में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों का अगले छह महीने तक तबादला नहीं किया जा सकेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। निर्देश का दायरा जिला और तहसील स्तर पर तैनात अधिकारियों से लेकर मास्टर ट्रेनर्स, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों तक है। गौरतलब है कि प्रदेश में जनगणना का फील्ड वर्क जनवरी-फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। ऐसे में बीच में…

Read More

रायपुर, 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के सेंध लेक में भारतीय वायु सेना ने अपनी ताकत, साहस और उड़ान कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। एयर-शो में सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम के पांच हेलीकॉप्टरों ने आसमान में ऐसी फॉर्मेशन और रोमांचकारी करतब दिखाए कि दर्शक देखते रह गए। आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम और गरुड़ कमांडोज के प्रदर्शन ने भी कार्यक्रम में रोमांच का रंग भर दिया। तिरंगे की फॉर्मेशन और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज के बीच आसमान देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका भी शामिल हुए। एयर-शो की शुरुआत भारतीय…

Read More

रायपुर, 2 नवंबर 2026। देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने की रणनीति के बीच राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की 93वीं महापरिषद बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने किया। बैठक में सहकारी संस्थाओं की वित्तीय और ढांचागत क्षमता बढ़ाने के साथ ‘सहकार से समृद्धि’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने बैठक में छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जरिए किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार…

Read More

झुंझुनूं 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य झुलस गए। हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में हुआ। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे तथा नौकरी की मांग की है। उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल के मुताबिक, हादसा छापोली-कदंब कुंड मार्ग पर सीकर-नीमकाथाना स्टेट हाईवे से करीब 150 मीटर दूर हुआ। यहां सड़क…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरा गांव ने स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो दूसरे गांवों के लिए भी मिसाल बन सकती है। गांव के सभी 141 घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही खैरा को देश का पहला 100 प्रतिशत सोलर गांव बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांव ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है। 889 की आबादी वाले खैरा गांव के प्रत्येक घर में 2 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाया गया है। इस तरह गांव…

Read More

रायपुर, 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के खनिज साधन विभाग में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में उप संचालक, खनिज अधिकारी, सहायक खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षक स्तर के कुल 28 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। इस फेरबदल में कोरबा जिले के खनिज विभाग में भी अहम बदलाव हुआ है। आदेश के मुताबिक, कोरबा में पदस्थ उप संचालकप्रमोद कुमार नायक को दंतेवाड़ा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं, रायपुर स्थित संचालनालय में पदस्थ उप संचालक मीनाक्षी साहू को कोरबा भेजा गया है। कोरबा…

Read More

रायपुर, 2 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे केंद्रीय जांच एजेंसियों की बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में अवैध सट्टा कारोबार के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जांच में यह भी पता चल सकेगा कि इस कारोबार से किन-किन लोगों को प्रोटेक्शन मनी दी जाती थी।  मुख्यमंत्री साय ने सोमवार को मीडिया…

Read More

अंबिकापुर 2 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में एक तरफ राज्योत्सव का जश्न मनाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने शासन-प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धान खरीदी से ठीक पहले शुरू हुई इस हड़ताल ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। किसानों के पंजीयन से लेकर फसल सर्वे और राजस्व संबंधी काम प्रभावित होने की आशंका के बीच प्रशासन अब सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है। सरगुजा संभाग में हड़ताल पर गए सभी 819 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने…

Read More