रायपुर 3 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने और CBI की हिरासत में रायपुर कोर्ट में पेश किये जाने को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश बीजेपी ने इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कार्टून सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि….“महादेव सट्टा ऐप घोटाले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के भारत आते ही कांग्रेसी आकाओं की नींद उड़ गई है। पार्टी ने आगे आरोप लगाया कि…..”ओमान से भारत लाए गए चंद्राकर की पेशी के साथ ही छत्तीसगढ़ को लूटने वाले कांग्रेस के दिग्गजों की कथित भूमिका सामने आने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।”
महादेव सट्टा ऐप घोटाले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के भारत आते ही कांग्रेसी आकाओं की नींद उड़ गई है…
ओमान से डिपोर्ट होकर सीबीआई की हिरासत में पहुंचे महादेव ऐप के सरगना की पेशी के साथ ही छत्तीसगढ़ को लूटने वाले कांग्रेसी दिग्गजों की पोल खुलने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
महादेव के नाम पर राज्य के युवाओं को सट्टे में धकेलने वाले और करोड़ों का कमीशन खाने वाले चेहरे अब कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे।
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 3, 2026
बीजेपी ने अपने बयान में महादेव ऐप के जरिए राज्य के युवाओं को सट्टेबाजी में धकेलने और करोड़ों रुपये का कमीशन लेने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि अब इस मामले से जुड़े चेहरे कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे। बीजेपी ने अपने हमले में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को भी निशाने पर लिया है। बीजेपी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि….“महादेव सट्टा ऐप घोटाले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के भारत आते ही कांग्रेसी आकाओं की नींद उड़ गई है। पार्टी का आरोप है कि महादेव सट्टा ऐप के कारोबार को उस समय राजनीतिक संरक्षण मिला। हालांकि, इन आरोपों को लेकर संबंधित कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी और सीबीआई की कार्रवाई के बाद अब इस मामले की जांच और रायपुर की अदालत में होने वाली कार्यवाही महत्वपूर्ण हो गई है। जांच एजेंसियों की पड़ताल में सामने आने वाले तथ्यों से ही यह स्पष्ट होगा कि इस पूरे मामले में किन लोगों की क्या भूमिका रही है।फिलहाल, चंद्राकर की पेशी के बाद बीजेपी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिक हमला तेज कर दिया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से इस ताजा बयान पर जवाब आने के बाद सियासी टकराव और बढ़ने की संभावना है।


