रायपुर, 3 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर में 13 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दो नाबालिगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा को धमकाया था। डर के कारण वह करीब एक महीने तक चुप रही और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत मेें लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली 13 साल की छात्रा के साथ दो नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित छात्रा को दोनोें नाबालिगों ने धमकी देते हुए मुंह खोलने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी थी दी थी। इस घटन से दहशत में आई छात्रा ने करीब एक महीने तक अपना मुंह बंद रखा। बताया जा रहा है कि इस बीच उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे उल्टियां होने लगीं और चक्कर आने लगे। बेटी की हालत देखकर मां ने उससे परेशानी की वजह पूछी। इस दौरान छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मां को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों की शिकायत पर विधानसभा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की उम्र 14 और 16 साल बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना में सबसे गंभीर पहलू यह है कि कथित वारदात के बाद धमकी के चलते पीड़िता करीब एक महीने तक अपनी आपबीती किसी को नहीं बता सकी। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद ही परिवार को घटना की जानकारी मिली। मामला सामने आने के बाद नाबालिगों की सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।


