Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: पटवारियों की हड़ताल के बीच सरकार का एक्शन, राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप निलंबित
    छत्तीसगढ़

    CG: पटवारियों की हड़ताल के बीच सरकार का एक्शन, राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप निलंबित

    DW HindiBy DW Hindi01/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच सरकार ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की है। राजस्व विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। आपको बता दे प्रदेश भर में पटवारी 13 अक्टूबर से PV ऐप के जरिए फसलों के भौतिक सत्यापन में आ रही व्यवहारिक और तकनीकी समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। वहीं दूसरी तरफ इस कार्रवाई पर पटवारी संघ ने इस दमनात्मक कार्रवाई बताया है। पटवारी संघ ने आरोप लगाया है कि पीवी ऐप का विरोध करने पर शासन-प्रशासन की ओर से पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सरकार की इस कार्रवाई के बाद पटवारी संघ और शासन के बीच टकराव और बढ़ने के आसार हैं।

    गौरतलब है कि राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर 13 अक्टूबर से प्रदेश भर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। पटवारियों की प्रमुख मांग PV ऐप के जरिए फसल के भौतिक सत्यापन में आ रही तकनीकी और व्यवहारिक समस्याओं का समाधान करना है। संघ का कहना है कि पटवारी पहले से ही कई विभागीय और सर्वे संबंधी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। ऐसे में ऐप की मौजूदा व्यवस्था में आ रही दिक्कतों का व्यावहारिक समाधान जरूरी है। इस अनिश्चितकाली हड़ताल के बीच संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गयी है।

    राजस्व विभाग की ओर से जारी निलंबन आदेश के मुताबिक, भागवत कश्यप जब मुकडेगा तहसील में पदस्थ थे, उस दौरान उनके खिलाफ प्रशासनिक, विभागीय और राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में कथित लापरवाही और अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर 30 सितंबर 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कश्यप ने 5 अक्टूबर को पत्र भेजकर जवाब देने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा था। हालांकि, विभाग के अनुसार अतिरिक्त समय समाप्त होने के बाद भी उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया और न ही देरी के संबंध में कोई सूचना दी। आदेश में इसे शासकीय सेवा नियमों के प्रतिकूल आचरण बताते हुए निलंबन का आधार बनाया गया है।

    संघ ने लगाया दमनात्मक कार्रवाई का आरोप

    पटवारी संघ का आरोप है कि PV ऐप का विरोध करने पर शासन-प्रशासन की ओर से पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संघ के मुताबिक, बलौदाबाजार जिले में पदाधिकारियों और अन्य पटवारियों के तबादले किए गए हैं तथा कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं महासमुंद जिले में कुछ पटवारियों को निलंबित किए जाने का भी दावा किया गया है। संघ ने शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इन कार्रवाइयों को वापस लेने की मांग की है।

    हड़ताल और कार्रवाई के बीच बढ़ा टकराव

    एक तरफ पटवारी PV ऐप की समस्याओं के समाधान की मांग पर अड़े हैं, तो दूसरी तरफ सरकार ने विभागीय आधार पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार और पटवारी संघ के बीच बातचीत से गतिरोध खत्म होगा या हड़ताल और लंबी खिंचेगी। इसका असर राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज और फसल सत्यापन की प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है।

    CG News Chhattisgarh Patwari News PV ऐप विवाद PV ऐप से फसल सत्यापन Revenue Department Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ पटवारी हड़ताल छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पटवारी आंदोलन 2026 पटवारी संघ पटवारी संघ अध्यक्ष निलंबित पटवारी हड़ताल पीवी ऐप विवाद भागवत कश्यप सस्पेंड राजस्व पटवारी संघ रायगढ़ न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    05/11/2026

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026
    Don't Miss

    CG Politics: अमित जोगी की पोस्ट पर FIR से गरमाई सियासत, गुजरात से वीडियो जारी कर दी सफाई; बोले- कानून से भाग नहीं रहा

    DW Hindi05/11/2026

    रायपुर 5 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर…

    CG: पुलिस विभाग की वेतन शाखा में 1.18 करोड़ की सेंध !मां के खाते में ट्रांसफर की सरकारी रकम, आरक्षक गिरफ्तार

    05/11/2026

    CG BREAKING: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक साथ 9 पटवारी सस्पेंड! राजस्व काम में लापरवाही पर गिरी गाज

    05/11/2026

    CG Politics: कोरबा निगम में विकास की बैठक या सियासी अखाड़ा ? महापौर-आयुक्त में तकरार, MIC की बैठक में आखिर क्यों गरमाया माहौल ?

    05/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.