Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
कोरबा 20 अगस्त 2026। कोरबा में करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली गई पुलिस टीम के हवाई सफर को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोप है कि फरार आरोपी की तलाश में दिल्ली जाने के लिए पुलिस टीम ने ट्रेन के बजाय फ्लाइट का इस्तेमाल किया और यात्रा का खर्च पीड़ित पक्ष से लिया गया। मामला सामने आने के बाद आईजी रामगोपाल गर्ग ने कटघोरा थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आईजी की इस कार्रवाई ने पुलिस की कार्यप्रणाली, अनुशासन और विवेचना के दौरान खर्च की व्यवस्था…
कोरबा 20 अगस्त 2026। कोरबा वन मंडल में लकड़ी तस्करी, वनभूमि पर अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग के अधिकारियों के सामने सख्त तेवर दिखाए हैं। मंत्री के कोरबा दौरे के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि शिकायतों और पत्राचार के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने मौके पर ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी मांगी। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट…
रायपुर 17 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक शाखा में एक ग्राहक की जानकारी के बिना उसके खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदल दिया गया। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 14.40 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट तुड़वाकर, खाते में मौजूद रकम समेत कुल करीब 14.97 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। मामले में बैंक के उप प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक खाता…
बिलासपुर 17 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए साफ किया है कि अगर मृत सरकारी कर्मचारी के परिवार का कोई अन्य सदस्य पहले से सरकारी नौकरी में है, तो परिवार के दूसरे सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं होगा। कोर्ट ने कहा कि सरकारी नीति में स्पष्ट अयोग्यता होने पर केवल आर्थिक निर्भरता या पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देकर अनुकंपा नियुक्ति का दावा नहीं किया जा सकता। यह मामला जशपुर निवासी आदित्य चौहान की याचिका से जुड़ा है। उनके पिता लक्ष्मण दास चौहान पुलिस विभाग में उप पुलिस अधीक्षक थे। कोरोना महामारी…
अंबिकापुर 17 अगस्त 2026। अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग की बदहाली अब सिर्फ सड़क की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह स्थानीय राजनीति के लिए भी बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। बारिश के बीच भारतमाता चौक से दरिमा मोड़ तक सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इन्हीं गड्ढों में नहाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क की स्थिति पर जवाब मांगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर सड़क कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। उनका आरोप है…
धमतरी 17 अगस्त 2026। धमतरी में एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें जिस युवक को परिवार ने मृत मानकर अंतिम विदाई दे दी थी, वही 18 दिन बाद अचानक जिंदा अपने घर लौट आया। परिवार के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था, लेकिन इस घटना ने एक ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है, जिसका जवाब अब पुलिस को तलाशना होगा, आखिर 28 जुलाई को सेमरा नाला के पास मिले उस शव का अंतिम संस्कार किसका हुआ था ? जानकारी के मुताबिक संबलपुर मोड़ के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक एक युवक असहाय हालत में बैठा मिला। स्थानीय…
रायपुर 17 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के बीच कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए कई क्षेत्रों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग…
जांजगीर-चांपा 16 अगस्त 2026। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर कथित तौर पर डुप्लीकेट ऑयल बेचने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली और चांपा पुलिस की टीम ने तीन दुकानों पर छापेमारी कर करीब 2.50 लाख रुपये कीमत का 56 नग कथित डुप्लीकेट ऑयल जब्त किया है। इसमें 44 बड़े बकेट और 12 छोटे केन शामिल हैं। जांजगीर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में नकली पेट्रोलियम ऑयल और अन्य डुप्लीकेट उत्पाद बेचने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को इलाके में कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट उत्पाद…
CG: SECL की खदानों में बेखौफ डकैती…..3 वारदातों के बाद पुलिस का एक्शन, नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा 16 अगस्त 2026। औद्योगिक नगरी कोरबा जिले में एसईसीएल की खदानों में लगातार सामने आई डकैती की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये थे। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में बलगी सबस्टेशन और सूराकछार खदान के साथ ही दीपका खदान में हथियारों के बल पर डकैती की वारदातों के बाद पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया है। हालांकि इस गिरोह का सरगना और कुछ अन्य सदस्य अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी के सख्त…
रायपुर 16 अगस्त 2026। घर में नया किराएदार रखा है या घरेलू कर्मचारी, ड्राइवर और केयरटेकर रखने जा रहे हैं ? अब इनके पुलिस सत्यापन के लिए थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ‘समाधान ऐप’ शुरू किया है, जिसके जरिए मकान मालिक मोबाइल से ही संबंधित व्यक्ति की जानकारी और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इसके बाद पुलिस अपने रिकॉर्ड के आधार पर जानकारी का सत्यापन करेगी। समाधान ऐप के जरिए मकान मालिक किराएदार, घरेलू सहायक, चालक, देखभाल करने वाले कर्मचारी समेत अन्य लोगों का सत्यापन करा सकेंगे। इसके लिए संबंधित व्यक्ति का नाम,…
