Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

रायपुर 26 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC से जुड़े कथित भर्ती घोटाले के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे आयोग के पूर्व अध्यक्ष और रिटायर्ड IAS अधिकारी टामन सिंह सोनवानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी और उपचार के बाद उनकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 18 अगस्त को टामन सिंह सोनवानी की तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें ब्रेडीकार्डिया की स्थिति बनने के बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया। ब्रेडीकार्डिया में दिल की धड़कन…

Read More

बिलासपुर 26 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनवरी 2024 में पुलिस हिरासत में लिए गए श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे की मौत के मामले में अब CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सुप्रीम कोर्ट के 12 अगस्त 2026 के आदेश के बाद CBI ने यह कदम उठाया है. मामले में हत्या की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है. हालांकि, FIR में फिलहाल आरोपी के तौर पर किसी व्यक्ति का नाम नहीं है और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच की जा रही है. CBI ने 30 जुलाई 2026 को सिविल लाइंस थाने में…

Read More

कोरबा 24 अगस्त 2026। उद्योग मंत्री और कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन की पहल पर शहर की प्रमुख और आंतरिक सड़कों के डामरीकरण के लिए जिला खनिज न्यास मद से 17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। बारिश खत्म होने के बाद कई सड़कों पर काम शुरू होने की बात कही गई है। कोरबा शहर की जर्जर और खराब सड़कों को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्या के बीच अब सड़क निर्माण और डामरीकरण के काम को लेकर बड़ी पहल हुई है। उद्योग मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन के प्रयासों से…

Read More

कोरबा 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की कहानी में कुछ संस्थानों का योगदान केवल उनके उत्पादन आंकड़ों से नहीं आंका जा सकता। उनका वास्तविक प्रभाव रोजगार, स्थानीय अर्थव्यवस्था, युवाओं के लिए अवसर और समाज में आए सकारात्मक बदलावों से समझा जाता है। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ऐसी ही औद्योगिक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वर्ष 1965 में स्थापित बालको आज छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान का प्रमुख स्तंभ है। वर्ष 2001 में वेदांता समूह के प्रबंधन में आने के बाद कंपनी ने उत्पादन क्षमता, ऊर्जा, तकनीक और अधोसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार किया। वर्तमान में बालको की…

Read More

रायपुर 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में पवन देव को नगर सेना महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। एक साथ बड़ी संख्या में IPS अधिकारियों के तबादले से पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। नई पदस्थापनाओं के बाद अलग-अलग…

Read More

रायपुर 23 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बघेल ने सड़क पर टोल से लेकर स्कूल, स्वास्थ्य, आवास और खनिज नीति तक कई मुद्दों पर सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से जुड़े फैसलों में पारदर्शिता नहीं है और सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार और अधिकारी राज बढ़ रहा है। आवास के आंकड़ों में कथित अंतर और खनिज कानून को लेकर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर भी उन्होंने जवाब मांगा है। https://youtu.be/_upOATwW9CQ?si=gldfEO1uq1l14cUf छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार…

Read More

रायपुर 23 अगस्त 2026। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बैगा दंपती की मौत हो गई। वहीं बलरामपुर में कन्हर नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रही है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली का खतरा भी बना हुआ है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बलरामपुर जिले में सामने आई दो घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक पहली घटना…

Read More

ELSS Mutual Funds: टैक्स बचाने के लिए निवेश की तलाश कर रहे हैं तो आपके सामने PPF, टैक्स सेविंग FD और ELSS जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन अगर आप कम लॉक-इन और बाजार से ज्यादा रिटर्न की संभावना चाहते हैं, तो ELSS यानी Equity Linked Savings Scheme आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। हालांकि, इसमें निवेश करने से पहले एक बात समझना बेहद जरूरी है—ELSS कोई गारंटीड रिटर्न वाला निवेश नहीं है। इसमें पैसा शेयर बाजार में लगाया जाता है, इसलिए रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। सबसे पहले समझिए- ELSS क्या है… ELSS एक इक्विटी…

Read More

रायपुर 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। रायपुर में शनिवार सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है, जिससे सुंदरनगर इलाके में महादेवघाट रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने…

Read More

कोरबा 22 अगस्त 2026। सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोरबा जिले के करतला विकासखंड में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय करतला में आयोजित हुई, जिसमें विकासखंड के 15 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों से चयनित 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय और जिला नोडल अधिकारी डॉ. फरहाना अली के मार्गदर्शन में तथा विद्यालय के प्राचार्य दुबराज सिंह राठिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा पर आधारित इस क्विज प्रतियोगिता को अलग-अलग…

Read More