Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: कोरबा की सड़कों की बदलेगी सूरत, डामरीकरण के लिए 17 करोड़ से ज्यादा की मंजूरी
    छत्तीसगढ़

    CG: कोरबा की सड़कों की बदलेगी सूरत, डामरीकरण के लिए 17 करोड़ से ज्यादा की मंजूरी

    DW HindiBy DW Hindi24/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 24 अगस्त 2026। उद्योग मंत्री और कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन की पहल पर शहर की प्रमुख और आंतरिक सड़कों के डामरीकरण के लिए जिला खनिज न्यास मद से 17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। बारिश खत्म होने के बाद कई सड़कों पर काम शुरू होने की बात कही गई है। कोरबा शहर की जर्जर और खराब सड़कों को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्या के बीच अब सड़क निर्माण और डामरीकरण के काम को लेकर बड़ी पहल हुई है। उद्योग मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन के प्रयासों से शहर की अलग-अलग सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जिला खनिज संस्थान न्यास मद से स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन की ओर से मंत्री के प्रस्ताव पर शहर की 13 सड़कों के डामरीकरण और मरम्मत के लिए स्वीकृति आदेश जारी किए गए हैं। इनमें प्रमुख मार्गों के साथ वार्डों की आंतरिक सड़कें भी शामिल हैं।

    इन सड़कों पर होगा काम

    स्वीकृत कार्यों में सोनालिया ब्रिज स्टेशन रोड से तुलसी मार्ग और सीतामढ़ी मुख्य मार्ग तक सड़क का डामरीकरण, शारदा विहार फाटक से टीपी नगर फाटक तक सड़क निर्माण, डीडीएम रोड से लालूराम कॉलोनी होते हुए बस स्टैंड तक सड़क का डामरीकरण और सोनालिया ब्रिज से तुलसी नगर बायपास रोड तक सड़क का काम शामिल है। इसके अलावा सुभाष चौक से सब स्टेशन, नेहरू नगर, पोड़ीबहार चर्च से लकी बिग बॉस्केट मोड़, कलेक्ट्रेट एटीएम से बैगिनडभार आंगनबाड़ी, बालको के लालघाट से रिश्दा चौक और रिश्दा चौक से गायत्री मंदिर मुख्य मार्ग समेत कई सड़कों को भी योजना में शामिल किया गया है। सरदार पटेल नगर के आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों की सड़कों के साथ प्रेम नगर मुख्य मार्ग से कपटमुड़ा-डीपरा बस्ती तक सड़क की मरम्मत और इमलीडुग्गू बस्ती से खदान रोड तक सीसी रोड डिवाइडर निर्माण का काम भी प्रस्तावित है।

    6 प्रमुख सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी

    शहर के छह प्रमुख मार्गों के लिए करीब 7.12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन सड़कों पर बारिश का मौसम खत्म होने के बाद काम शुरू किया जाएगा। इनमें सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड फाटक अंडरब्रिज, पावर हाउस रोड फाटक से पुराने बस स्टैंड अंडरब्रिज, जैन चौक से घंटाघर चौक और घंटाघर चौक से कोसाबाड़ी चौक तक सड़क डामरीकरण का काम शामिल है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 66 की सुराकछार बस्ती में पीतांबर घर के पास से बलगी खदान मार्ग और वार्ड क्रमांक 31 में दुर्गा पंडाल से ब्लू बर्ड स्कूल तथा आगे के मार्गों का डामरीकरण भी किया जाएगा।

    बारिश के बाद शुरू होगा सड़क निर्माण

    मंत्री लखन लाल देवांगन के मुताबिक शहर के मुख्य मार्गों, उपनगरीय क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों और वार्डों की आंतरिक सड़कों के लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है। कुछ अन्य सड़कों के लिए भी आने वाले दिनों में राशि मिलने की बात कही गई है। प्रशासन की योजना है कि मानसून सीजन खत्म होने के बाद स्वीकृत सभी सड़कों पर डामरीकरण और मरम्मत का काम शुरू किया जाए। अब देखना होगा कि स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण का काम जमीन पर कितनी तेजी से शुरू होता है और लंबे समय से खराब सड़कों से परेशान कोरबा के लोगों को कब तक राहत मिलती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने…

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026

    CG Politics: हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका…..कोर्ट ने अर्जी की खारिज, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर अब खुलेगा अगला पन्ना

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.