Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
कोरबा 22 अगस्त 2026। एसईसीएल की मेगा प्रोजक्ट गेवरा माइंस में देश के पहले 21 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले इलेक्ट्रो हाइड्रोलिक फेस शॉवेल का शुभारंभ किया गया है। एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने गेवरा खदान पहुंचकर अत्याधुनिक शॉवेल मशीन का लोकार्पण किया। आपको बता दे गेवरा एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान है और इस नई मशीन के संचालन से यहां कोयला उत्पादन और खनन कार्यों की दक्षता को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। 21 क्यूबिक मीटर क्षमता वाला यह इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शॉवेल कई आधुनिक तकनीकों और सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। मशीन में 360 डिग्री कैमरा,…
कांकेर 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर से शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने नाबालिग छात्रा का मोबाइल नंबर लेने के बाद उसे अश्लील वीडियो भेजे और खुद के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भेजने का दबाव बनाया। छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर दिखाने का भी आरोप है। मानसिक दबाव से परेशान छात्रा ने जब अपनी मां को पूरी बात बताई, तो मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया…
रायपुर 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार जल्द ही एक नई योजना शुरू करने जा रही है। ‘मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना’ के तहत सरकारी हॉस्टल में सीट नहीं मिलने वाले पात्र विद्यार्थियों को किराये और रहने के खर्च में मदद के लिए हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी। कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया फिलहाल 31 अगस्त तक चल रही है। ऐसे में सरकार की यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए खास तौर पर राहत देने वाली हो सकती है, जिन्हें…
बालोद, 22 अगस्त 2026। बालोद जिले के डौंडी नगर पंचायत में शनिवार सुबह कर्मचारियों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। नगर पंचायत में सफाई कार्य के दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर ने अपने ही दो सफाईकर्मियों पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में दोनों सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घटना डौंडी थाना क्षेत्र के बाजार चौक की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी…
बलरामपुर 22 अगस्त 2026। बलरामपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग पर सेवारी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास बॉक्साइट लोड ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस हादसे पर अपराध…
रायपुर 22 अगस्त 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान पेपर लीक का कनेक्शन दुर्ग के एक निजी कॉलेज से सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, जांच के दौरान कुछ छात्रों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा करेगी। गौरतलब है कि 20 अगस्त को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कीट विज्ञान की परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले प्रश्नपत्र…
दुर्ग 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मारपीट के एक मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर अदालत ने गंभीर सवाल उठाए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर थाना प्रभारी समेत 8 लोगों के खिलाफ दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि जिस थाना प्रभारी पर खुद पक्षपात और जांच प्रभावित करने के आरोप हैं, उससे मामले की जांच कराना निष्पक्ष न्याय के खिलाफ होगा। अदालत ने मामले की जांच दुर्ग SSP को सौंप दी है। अब SSP किसी स्वतंत्र अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराएंगे। अधिवक्ता सौरभ चौबे के मुताबिक मामला 10 जून…
बिलासपुर 21 अगस्त 2026। न्यायधानी बिलासपुर में एक NDPS मामले की सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने DGP से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। कोर्ट ने खास तौर पर यह स्पष्ट करने को कहा है कि जिस पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर देहाती नालिश दर्ज कराई और जिसके आधार पर FIR दर्ज हुई, उसी अधिकारी को मामले की जांच और चार्जशीट पेश करने की अनुमति कैसे दी गई। कोर्ट ने DGP से संबंधित अधिकारी के पिछले आचरण के…
रायपुर 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 9 वन अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। नई पदस्थापना के साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं और उन्हें अलग-अलग वन मंडलों और महत्वपूर्ण पदों पर भेजा गया है। विभाग में हुए इस बदलाव को मैदानी स्तर पर वन प्रशासन को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। देखिए पूरी तबादला सूची और जानिए किस अधिकारी को कहां भेजा गया।
नई दिल्ली 21 अगस्त 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में कथित किंगपिन सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने की तैयारी के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। ओमान पुलिस हिरासत में मौजूद सौरभ चंद्राकर ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उसने दावा किया है कि भारत की जेल में उसकी जान को खतरा हो सकता है। इसके साथ ही उसने कहा है कि अगर उसे पर्याप्त सुरक्षा और निष्पक्ष माहौल दिया गया, तो वह जांच एजेंसियों के सामने महादेव ऐप से जुड़े नेटवर्क की अहम जानकारी देने को तैयार है। सौरभ चंद्राकर ने कथित…
