Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
कोरबा 16 अगस्त 2026। उत्तर छत्तीसगढ़ और हसदेव कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब कोरबा के मिनीमाता हसदेव बांगो बांध पर भी साफ दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ती पानी की आवक के बीच रविवार शाम तक बांध के कुल 9 गेट खोल दिए गए। इन गेटों से करीब 32,080 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है, जबकि जल विद्युत संयंत्र से भी करीब 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मौजूदा वक्त में बांगो बांध से कुल 41,080 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड हसदेव नदी में डिस्चार्ज किया जा रहा है। इससे पहले…
बिलासपुर, 16 अगस्त 2026। नगर निगम बिलासपुर में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल की एकलपीठ ने नगर निगम बिलासपुर के सक्षम प्राधिकारी को कर्मचारियों की ओर से प्रस्तुत अभ्यावेदन पर नियमानुसार विचार कर तीन महीने के भीतर तार्किक निर्णय लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट का यह आदेश जागेश्वर दुबे और अन्य की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान आया। याचिकाकर्ताओं में नगर निगम बिलासपुर में कार्यरत माली जागेश्वर दुबे, इलेक्ट्रीशियन चंद्र कुमार नागदौने, टाइम कीपर मिर्जा वाहिद बेग और माली पेट्रिक…
वाराणसी 16 अगस्त 2026। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। हादसे में एयरपोर्ट पर सुरक्षा सहायक के पद पर तैनात दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को तत्काल हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत सामान्य बताई है। जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय अपनी 50 वर्षीय पत्नी सुषमा राय के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान उनके ट्रैवलिंग बैग की…
कोरबा 16 अगस्त 2026। उत्तर छत्तीसगढ़ और हसदेव कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय पर भी दिखाई दे रहा है। जलाशय में पानी की तेज आवक के चलते इसका जलस्तर बढ़कर 94.42 प्रतिशत तक पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांध के 7 रेडियल गेट खोल दिए हैं। बांध के गेट खोलने के बाद हसदेव नदी में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, 7 गेट से करीब 32 हजार क्यूसेक पानी और बांध के जल विद्युत संयंत्र से करीब…
Health Desk। योग भारतीय संस्कृति और जीवनशैली का सदियों पुराना हिस्सा रहा है। योग के अलग-अलग आसनों में भद्रासन को खास महत्व दिया जाता है। देखने में यह आसन भले ही आसान लगे, लेकिन नियमित और सही तरीके से किया जाए तो शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। संस्कृत में ‘भद्र’ का अर्थ कल्याणकारी या शुभ होता है, इसलिए इसे कल्याणकारी आसन भी कहा जाता है। भद्रासन में बैठने की मुद्रा शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों पर काम करती है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी को…
Health Desk: मानसून और बदलते मौसम के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 इन्फ्लुएंजा को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों के मुताबिक तापमान में बदलाव, भीड़भाड़ और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फ्लू के संक्रमण का प्रसार बढ़ सकता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम जैसे सामान्य लक्षणों और फ्लू के गंभीर लक्षणों के बीच अंतर समझना जरूरी है। स्वाइन फ्लू की शुरुआत कई बार सामान्य वायरल या सर्दी-जुकाम जैसी लग सकती है। लेकिन इसमें तेज बुखार, ठंड लगना या कंपकंपी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर और हाथ-पैरों में दर्द, कमजोरी और अस्वस्थ महसूस होना जैसे लक्षण दिखाई दे…
नई दिल्ली 16 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने करीब 75 मिनट के भाषण में युवा शक्ति को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं, नौजवानों और युवा शक्ति का बार-बार जिक्र किया और कहा कि देश को तेज गति से आगे बढ़ाने की कोशिशों का सबसे बड़ा लाभार्थी और साधक भारत का युवा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। उन्होंने युवाओं से जुड़े कई मुद्दों और भविष्य की संभावनाओं का जिक्र किया, लेकिन प्रधानमंत्री…
सुकमा 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सुरक्षा बलों की संवेदनशीलता और इंसानियत की तस्वीर सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा ड्यूटी पूरी कर लौट रहे DRG जवानों ने एक बीमार आदिवासी ग्रामीण को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी तरफ से हर संभव मदद की। भीमापुरम इलाके में जब मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला, तो जवानों ने उसे चारपाई समेत अपने कंधों पर उठाया और पैदल अस्पताल तक पहुंचाया। जवानों के इस प्रयास की अब हर तरफ सराहना हो रही है। जानकारी के मुताबिक DRG गोल्फ टीम के जवान स्वतंत्रता…
कोरबा 16 अगस्त 2026। कोरबा जिले में मिनीमाता हसदेव बांगो बांध से एक युवक के तेज बहाव में लापता होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को युवक ने बांध के खुले गेट की ओर छलांग लगा दी। घटना के वक्त बांध के 7 गेट खुले थे और करीब 25 हजार क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा था। छलांग लगाने के बाद युवक कुछ देर तक पानी में तैरता दिखाई दिया, लेकिन तेज बहाव में देखते ही देखते लापता हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस की…
रायपुर 15 अगस्त 2026। सावन और श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। रेलवे ने इतवारी-मधुपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे छत्तीसगढ़ से बाबाधाम जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही कुछ नियमित ट्रेनों में भी अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को ज्यादा कंफर्म बर्थ मिल सकें। रेलवे के इस फैसले से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से यात्रा…
