Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
हरिद्वार 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव के एक बयान ने देश की मौजूदा राजनीति और व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। रामदेव ने सरकारी भर्तियों में कथित भ्रष्टाचार, इंटरव्यू प्रक्रिया में गड़बड़ी, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर गंभीर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को राजनीतिक मतभेदों के बावजूद संवाद बनाए रखने की नसीहत दी। रामदेव का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में सरकारी भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दे लगातार राजनीतिक बहस के केंद्र…
कोरबा 15 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 94 फीसदी के पार पहुंच गया है। बैकुंठपुर, कोरिया समेत बांध के कैचमेंट एरिया में हो रही मूसलाधार बारिश का असर बांगो बांध पर दिखाई दे रहा है। बांध में पानी की आवक बढ़ने के बाद जल संसाधन विभाग ने एहतियातन 7 गेट खोल दिए हैं। इन गेटों से 25 हजार क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। बांध में इस समय करीब 31 हजार क्यूसेक पानी की आवक बताई जा रही है। जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद शाम के वक्त 2…
कोरबा 15 अगस्त 2026। 15 अगस्त 2026। बिहार के नालंदा में हथियारबंद डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आरोपियों तक पहुंचने में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद दो आरोपी कोरबा में आकर छिपे हुए थे। जिनका सुराग मिलने के बाद बिहार से पुलिस की टीम कोरबा पहुंची थी। आज दोपहर पुलिस की टीम ने बीच शहर में आरोपियों की घेराबंदी कर फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क में दौड़ाकर पकड़ने के बाद गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस नालंदा में हुई बड़ी डकैती के आरोपियों…
कोरबा 15 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। झारखंड और उससे लगे पश्चिम बंगाल के ऊपर बना डिप्रेशन अभी सक्रिय है, जिसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।इस बीच लगातार बारिश के कारण कोरबा के मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद एहतियात के तौर पर डैम के तीन…
रायपुर 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के 80वें अवसर पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस और नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को प्रतिष्ठित पदक और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में धमतरी के रक्षित केंद्र में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक-2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें 36 वर्षों से अधिक की निष्ठावान सेवा और आधारभूत प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान मिला। सराहनीय…
जगदलपुर 15 अगस्त 2026। जगदलपुर में एक सब इंस्पेक्टर को शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के मामले में 15 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सब इंस्पेक्टर विकेश चौहान को दोषी ठहराते हुए कुल 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामले में अदालत ने दुष्कर्म के लिए 10 साल और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के अपराध में 5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सब इंस्पेक्टर की पीड़िता से पहचान फेसबुक…
हेल्थ डेस्क। मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता, लेकिन रोजाना खाने-पीने की कई चीजों के जरिए हम अनजाने में जरूरत से ज्यादा एडेड शुगर ले लेते हैं। आइसक्रीम, कुकीज, कैंडी और सॉफ्ट ड्रिंक के अलावा केचप, ब्रेड, सलाद ड्रेसिंग और कई पैकेज्ड फूड में भी अतिरिक्त चीनी या सिरप मिलाया जाता है। ऐसे में इस स्वतंत्रता दिवस से 15 दिन का No Added Sugar Challenge लेना आपकी डाइट को बेहतर बनाने की दिशा में एक आसान कदम हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं कि फल या दूध जैसे प्राकृतिक रूप से मौजूद शुगर वाले खाद्य पदार्थों को पूरी तरह…
नई दिल्ली 15 अगस्त 2026। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए खास Freedom 2.0 ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत नए ग्राहक महज 1 रुपये में BSNL का नया SIM कार्ड ले सकते हैं। खास बात यह है कि इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1GB डेटा और 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है। यह ऑफर 12 अगस्त से शुरू हो चुका है और 12 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। ऐसे में जो लोग नया BSNL नंबर लेना चाहते हैं, उनके लिए यह ऑफर कम कीमत में कंपनी की…
Automobile Desk: महिंद्रा ने अपने बहुप्रतीक्षित Global Pik Up के प्रोडक्शन वर्जन को पेश कर दिया है। कंपनी इसे महज सामान ढोने वाली पिकअप के तौर पर नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल पिकअप के रूप में बाजार में उतारने की तैयारी में है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसे Mahindra Lifestyler नाम से पेश किया जाएगा, जबकि भारत में इसे Scorpio नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, भारत में इस पिकअप को अप्रैल 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 19.79 लाख रुपये से कम, एक्स-शोरूम रखे जाने की बात कही गई है। यही कीमत इसे मौजूदा…
मुंबई 15 अगस्त 2026। महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे एक बार फिर अपने सख्त तेवर और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। मई 2026 में FDA कमिश्नर का पद संभालने के बाद से ही उन्होंने मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बड़े रेस्टोरेंट और होटल से लेकर सरकारी संस्थानों की कैंटीन तक, FDA की कार्रवाई का असर दिखाई दे रहा है। इसी बीच तुकाराम मुंढे ने एक इंटरव्यू में भ्रष्टाचार और रिश्वत को लेकर ऐसा बयान दिया, जो अब चर्चा में है। उनसे जब पूछा गया कि…
