Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। मौसम में बदलाव के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर जिले में कुछ स्थानों…
कोरबा 13 अगस्त 2026। कोरबा जिले के छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों का आंदोलन एक बार फिर सड़क पर पहुंच गया है। अपनी मांगों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर उतर आए और छुरी पंचायत के सामने चक्काजाम कर दिया। एक महीने के भीतर छात्रों का यह दूसरा बड़ा सड़क आंदोलन है। इससे पहले भी छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर चुके हैं। चक्काजाम के कारण मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छात्रों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक…
नई दिल्ली 13 अगस्त 2026। नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों में घायलों को समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इमरजेंसी रिस्पांस को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के तहत हादसे की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस को तय समयसीमा में घटनास्थल तक पहुंचना होगा। नियमों का पालन नहीं करने पर एंबुलेंस ऑपरेटर और संबंधित ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य हादसे के बाद के ‘गोल्डन आवर’ में घायल को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। 1 मिनट में रिस्पांस, 2 मिनट में रवाना होगी एंबुलेंस…
Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, कब्ज, गैस, अपच और शारीरिक निष्क्रियता जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करना शरीर और मन को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकता है। कपालभाति भी ऐसी ही एक योग क्रिया है, जिसमें सांस को तेजी से बाहर छोड़ा जाता है और सांस अंदर की ओर सामान्य रूप से आती है। कपालभाति योग की एक श्वसन क्रिया है। इसे करते समय पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करते हुए तेजी से सांस बाहर छोड़ी जाती है, जबकि सांस अंदर अपने आप आती है।…
Health Tips: मानसून में बारिश के साथ पेट से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। नमी, दूषित पानी और खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया के पनपने से बदहजमी, गैस, पेट दर्द, दस्त और फूड इंफेक्शन जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं। ऐसे में इस मौसम में खान-पान को लेकर थोड़ी सी सावधानी आपको कई परेशानियों से बचा सकती है। डॉ. अमित मिगलानी के मुताबिक, बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा दूषित पानी और संक्रमित भोजन के जरिए बैक्टीरिया या अन्य रोगाणु शरीर में पहुंच सकते हैं। इसलिए मानसून में…
Technology Desk: फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में Google ने अपनी नई पेशकश Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दी है। कंपनी का यह नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Pixel 11 सीरीज और Pixel Watch 5 के साथ पेश किया गया है। फोन को खास तौर पर प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में Samsung के Fold स्मार्टफोन्स को टक्कर देने के लिए उतारा गया है। Pixel 11 Pro Fold में कंपनी ने नया Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दी है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। भारत में Google…
कोरबा, 13 अगस्त 2026। कोरबा एक युवक के संदिग्ध हालत में मौके मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 15 जुलाई को घर में गंभीर हालत में मिले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले ही उसने लव मैरिज किया था। इसके बाद शराब पीने की लत के कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद और मारपीट होता था। घटना के वक्त मृतक के पैर में गंभीर चोट के निशान मिलने पर मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था। लेकिन पुलिस की तफ्तीश में हत्या का खुलासा होेने…
कोरबा 13 अगस्त 2026। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कोरबा में आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम की ओर से आयोजित यह यात्रा दोपहर 3 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होकर ओपन थिएटर, घंटाघर तक पहुंचेगी। यात्रा में स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में युवा, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा के जरिए ‘वंदे मातरम्’ थीम पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने की तैयारी है। यात्रा में शामिल प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर शहर से गुजरेंगे। जिला प्रशासन…
कोरबा 12 अगस्त 2026। औद्योगिक नगरी कोरबा जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग महिला का उपचार कराकर चिरमिरी की तरफ लौट रहे थे, तभी ये हादसा घटित हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी…
रायपुर 12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने रायपुर स्थित ED कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। भूपेश बघेल ने ED की कार्रवाई को राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित बताते हुए कहा कि जांच एजेंसियों के पास ठोस सबूत नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को…
