Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

बिलासपुर 12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस हिरासत के दौरान श्रवण सूर्यवंशी की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा दखल दिया है। कोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार को मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये का अंतरिम मुआवजा देने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के दौरान अगर किसी पुलिस अधिकारी या अन्य सरकारी कर्मचारी की हिरासत में हुई हिंसा में भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जानी चाहिए। जानकारी के मुताबिक मामला…

Read More

बिलासपुर 12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS अधिकारी रतनलाल डांगी से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले में आरोप लगाने वाली एक महिला ने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए जांच अधिकारियों को बदलने और महिला अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस एके प्रसाद की अदालत ने मामले को गंभीर प्रकृति का मानते हुए गृह सचिव समेत संबंधित पक्षकारों को जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त वाले सप्ताह में होगी। गौरतलब है कि पीड़िता सब…

Read More

नई दिल्ली 12 अगस्त 2026। देश में छात्रों के आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। संसद के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, पैलेट गन और अन्य बल प्रयोग को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार की जवाबदेही के साथ-साथ मीडिया की भूमिका पर भी तीखा सवाल उठाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर सरकार छात्रों पर लाठी चलवाती है, पैलेट गन और AK-47 चलाने जैसी कार्रवाई होती है, तो क्या सरकार इसके…

Read More

दुर्ग 12 अगस्त 2026। दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के घर दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और गर्लफ्रेंड ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद युवक घर की छत पर चला गया। कुछ देर बाद वह वहां बेसुध हालत में मिला। गर्लफ्रेंड के द्वारा उसे CPR देकर बचाने की कोशिश करने की बात कहीं जा रही है, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में पुलिस…

Read More

रायपुर 12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में ध्वनि प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि प्रस्तावित छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 के कानून बनने तक मौजूदा नियमों और सरकारी निर्देशों का पालन हर हाल में करना होगा। नए कानून की प्रक्रिया लंबित होने का हवाला देकर ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं दी जा सकती। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने ध्वनि प्रदूषण से जुड़े स्वतः संज्ञान जनहित मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को मौजूदा कानून के तहत आवश्यक…

Read More

बिलासपुर 11 अगस्त 2026।  बिलासपुर में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं शनिवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन छुट्टी के बाद घर वापस नहीं पहुंचीं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। छात्राओें के लापता होने का ये मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक बिरकोना निवासी एक छात्रा के…

Read More

रायपुर 11 अगस्त 2026। पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने यानी E20 पेट्रोल को लेकर सियासत गरमा गई है। शुद्ध पेट्रोल की मांग और E20 के विरोध को लेकर मध्यप्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया है। आपको बता दे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने E20 पेट्रोल का विरोध करने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा था- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा ?”, इस बयान पर अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी नेता होश खो बैठे हैं। अगर जनता शुद्ध पेट्रोल…

Read More

रायपुर11 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। EOW की कार्रवाई के बाद अब ED ने इस मामले में अपनी जांच आगे बढ़ाई है। एजेंसी आज रामगोपाल अग्रवाल को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। EOW के मुताबिक जांच के दौरान शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में रामगोपाल अग्रवाल की कथित भूमिका सामने आई थी। इसी आधार पर उनसे पूछताछ की गई थी। अब…

Read More

रायपुर11 अगस्त 2026। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। बघेल ने सवाल उठाया कि जब देश की राष्ट्रपति आदिवासी महिला हैं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी आदिवासी हैं, तो फिर विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज को बधाई देने तक में सरकार पीछे क्यों रही ?  बघेल ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार के दौरान 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था और प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए…

Read More

बिलासपुर 11 अगस्त 2026। बिलासपुर में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को शराब दुकान के सामने विवाद के बाद दो युवकों ने भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ की और CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। वहीं हत्या की इस वारदात के बाद बाइक सवार युवकों ने रेलवे के एक रिटायर्ड कर्मचारी पर भी चाकू से…

Read More