रायपुर 11 अगस्त 2026। पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने यानी E20 पेट्रोल को लेकर सियासत गरमा गई है। शुद्ध पेट्रोल की मांग और E20 के विरोध को लेकर मध्यप्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया है। आपको बता दे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने E20 पेट्रोल का विरोध करने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा था- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा ?”, इस बयान पर अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी नेता होश खो बैठे हैं। अगर जनता शुद्ध पेट्रोल मांग रही है तो इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा….अगर इतना ही है तो अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल ले आएं।
गौतरलब है कि देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर राजनीति गरमायी हुई है। एक तरफ केंद्र सरकार E20 पेट्रोल को गाड़ियों के लिए सहीें बता रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष पेट्रोल मेें इथेनाॅल मिलाने पर गाड़ियों में आ रही समस्या को लेकर सरकार को घेरने में जुटी हुई है। इसी बीच रीवा एयरपोर्ट पर नई उड़ानों के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा E20 पेट्रोल के समर्थन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसी स्थितियों में तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। सांसद ने इसी तर्क के आधार पर पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का समर्थन किया और E20 का विरोध करने वालों पर सवाल उठाया।
ब्राजील का उदाहरण देकर किया E20 का बचाव
जनार्दन मिश्रा ने E20 के समर्थन में ब्राजील का उदाहरण भी दिया। उन्होंने दावा किया कि ब्राजील में बड़े पैमाने पर एथेनॉल का इस्तेमाल होता है और वहां वाहन इससे चल रहे हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों और मैकेनिकों का हवाला देते हुए कहा कि एथेनॉल से वाहनों के इंजन को नुकसान नहीं होता। जनार्दन मिश्रा ने E20 पेट्रोल का विरोध करने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा था- “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा ?”, बीजेपी सांसद के इस बयान के बाद राजनीति गरमा गयी है। इधर सांसद जर्नादन मिश्रा के बयान पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होने कहा कि….बीजेपी नेता होश खो बैठे हैं। अगर जनता शुद्ध पेट्रोल मांग रही है तो इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा….अगर इतना ही है तो अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल ले आएं। गौरतलब है कि E20 को लेकर तकनीकी और आर्थिक बहस के बीच अब नेताओं के बयानों ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। बीजेपी जहां एथेनॉल मिश्रण को तेल आयात पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तौर पर पेश कर रही है, वहीं कांग्रेस E20 को लेकर जनता की चिंताओं और सरकार के जवाबदेही के मुद्दे को उठा रही है। जनार्दन मिश्रा के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में E20 पेट्रोल का मुद्दा मध्य प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भी एक बड़ा सियासी मुद्दा बन सकता है।


