रायपुर 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में पवन देव को नगर सेना महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
एक साथ बड़ी संख्या में IPS अधिकारियों के तबादले से पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। नई पदस्थापनाओं के बाद अलग-अलग जिलों और विभागों के कामकाज पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। फिलहाल सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि इन तबादलों के बाद प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में किस तरह के बदलाव सामने आते हैं। देखिये पूरी सूची…..





