Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG: राजधानी में नाबालिग का अपहरण, रास्ते में बेरहमी से पिटाई; जबड़े में 3 फ्रैक्चर, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
    क्राइम

    CG: राजधानी में नाबालिग का अपहरण, रास्ते में बेरहमी से पिटाई; जबड़े में 3 फ्रैक्चर, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    DW HindiBy DW Hindi16/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 16 सितंबर। राजधानी रायपुर के मोवा इलाके से 17 वर्षीय किशोर को कार में अगवा कर भिलाई ले जाकर बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर पहले कार में किशोर से मारपीट की गई। इसके बाद भिलाई के एक मैदान में करीब 10-11 युवकों ने बेसबॉल और क्रिकेट बैट से उसकी पिटाई कर दी। हमले में किशोर के जबड़े में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। गंभीर हालत में उसे रायपुर डेंटल कॉलेज रेफर किया गया है।

    पीड़ित पक्ष के अनुसार, 10 सितंबर को अनिकेत साहू को मोवा के दलदल सिवनी रोड से परिचित अरमान सिद्दीकी, रोशन सोनी, मुदित मिश्रा और शिव सोनी वरना कार में बैठाकर ले गए। आरोप है कि कार में बैठाने के बाद ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। इसके बाद उसे माना की ओर ले जाया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि कुम्हारी टोल प्लाजा के पास अनिकेत से ब्रेसलेट, चेन, अंगूठी, दो मोबाइल और करीब 40 हजार रुपये नकद छीन लिए गए। परिजनों के मुताबिक, यह नकदी उसके दोस्त की थी।

    आरोपियों पर मोबाइल से सिम कार्ड निकालने का भी आरोप है। आरोप है कि इसके बाद अनिकेत को भिलाई के एक मैदान में ले जाया गया। वहां कुछ और युवक पहुंच गए। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, करीब 10-11 युवकों ने मिलकर उसकी पिटाई की। इस दौरान बेसबॉल और क्रिकेट बैट का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। मारपीट में किशोर के चेहरे और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। मेडिकल जांच में जबड़े में तीन जगह फ्रैक्चर सामने आया है।

    दो पुलिसकर्मियों पर भी लगाए गंभीर आरोप

    मामले में पीड़ित पक्ष के रिश्तेदार लिखेश साहू ने दो पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि पुलिसकर्मी घटना के दौरान मौके पर पहुंचे और आरोपियों का पक्ष लेते नजर आए। आरोप है कि घायल किशोर को कपड़े पहनने की बात कही गई और आरोपियों को थाने जाकर खुद को पीड़ित बताकर शिकायत करने की सलाह दी गई। हालांकि, पुलिसकर्मियों पर लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के दौरान इन आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान रोशन सोनी और अरमान सिद्दीकी के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। दोनों के बयान बदलने की बात भी सामने आई है। पुलिस घटना की वजह, अपहरण से लेकर भिलाई में हुई मारपीट तक पूरे घटनाक्रम और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। मामला दुर्ग जिले के जामुल थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने अपहरण, लूट, मारपीट और धमकी समेत कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस की सख्ती के बीच कानून-व्यवस्था पर सवाल

    राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है। इसके बावजूद किशोर को कथित तौर पर कार में बैठाकर शहर से बाहर ले जाना और फिर कई युवकों द्वारा मिलकर उसकी पिटाई किए जाने की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। खासकर इस बात की जांच जरूरी है कि आखिर इतने लोग एक नाबालिग को लेकर एक जगह से दूसरी जगह कैसे ले गए और लंबे समय तक उसके साथ मारपीट कैसे होती रही। हालांकि, घटना से जुड़े सभी आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

    3 जगह फ्रैक्चर Brutal Assault CG News Crime News Fear of Police Minor Assault Minor Kidnapping Youth Assault अनिकेत साहू अपराधियों में पुलिस का खौफ अपहरण का मामला कानून व्यवस्था गंभीर मारपीट छत्तीसगढ़ क्राइम छत्तीसगढ़ न्यूज जबड़े में फ्रैक्चर जामुल थाना दुर्ग पुलिस नाबालिग का अपहरण नाबालिग से मारपीट पुलिस कार्रवाई भिलाई क्राइम युवक से मारपीट राजधानी रायपुर रायपुर क्राइम रायपुर न्यूज रायपुर पुलिस लूट का मामला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026
    Don't Miss

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    DW Hindi04/11/2026

    राजनांदगांव 4 नवंबर 2026: राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने…

    BREAKING: अग्निवीरों को बड़ी राहत! अब 4 नहीं, 6 साल तक सेना में कर सकेंगे सेवा, CDS बोले- बेहतर परफॉर्मेंस पर नौकरी परमानेंट होगी

    04/11/2026

    CG: BJP नेता और पूर्व विधायक के शोरूम में युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; आक्रोशित लोगों का उग्र प्रदर्शन

    04/11/2026

    CG: छात्रों के लिए जरूरी खबर! अचानक बदल गई NMMS परीक्षा की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जाम

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.