Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    08/11/2026

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»Jhiram Valley Case: 13 साल बाद झीरम घाटी कांड में बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड; हाईकोर्ट अपील के लिए 30 दिन
    छत्तीसगढ़

    Jhiram Valley Case: 13 साल बाद झीरम घाटी कांड में बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड; हाईकोर्ट अपील के लिए 30 दिन

    DW HindiBy DW Hindi16/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जगदलपुर 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 13 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने बुधवार को मामले में दोषी ठहराए गए सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों को हाईकोर्ट में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया है। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत ने 5 सितंबर 2026 को इस मामले में ट्रायल का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। अब सजा के ऐलान के साथ ही करीब 13 साल पुराने इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया का एक अहम चरण पूरा हुआ है। दोषी ठहराए गए आरोपियों में प्रमिला मोडियाम, सुमित्रा पुनेम, मुक्का मांडवी, मड़कामी देवा, कोसा कवासी, आयत मरकाम, बंजामी सेना, चैतू लेकाम, जोगा मड़कामी और महादेव नागा शामिल हैं।

    गौरतलब है कि 25 मई 2013 को बस्तर के दरभा क्षेत्र की झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से लौट रहे काफिले पर माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और पूर्व विधायक उदय मुदलियार समेत सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल थे। इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चली थी। ट्रायल के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई, जिसके बाद 10 आरोपी मामले में सुनवाई का सामना कर रहे थे। अभियोजन की ओर से अदालत में 101 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे।

    मृत्युदंड पर अब हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी

    अदालत द्वारा सुनाई गई मृत्युदंड की सजा के बाद भी कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। मृत्युदंड के मामले में हाईकोर्ट की पुष्टि आवश्यक होगी। अदालत ने दोषियों को अपील के लिए 30 दिन का समय दिया है। झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे गंभीर नक्सली हिंसा की घटनाओं में शामिल रहा है। 13 साल बाद आए इस फैसले ने एक बार फिर उस हमले और उसमें जान गंवाने वाले राजनीतिक नेताओं, सुरक्षा जवानों और अन्य लोगों की यादें ताजा कर दी हैं।

    बड़े नक्सली नेताओं नहीं हुई पूछताछ

    झीरम में मारे गए महेंद्र कर्मा के परिवार की ओर से भी जांच को लेकर सवाल उठते रहे हैं। सीनियर जर्नलिस्ट सुदीप ठाकुर के कहा कि महेंद्र कर्मा की बेटी ने भी सवाल उठाया है कि घटना के सबसे पहले वे घटनास्थल पर पहुंची थी। लेकिन NIA ने उनसे भी पूछताछ नहीं की है। इसके साथ ही कई ऐसे लोगों को और गवाह थे जिनसे जांच के दौरान NIA ने पूछताछ के लिए कभी बुलाया ही नहीं।

    10 Maoist Convicts 10 माओवादी दोषी Bastar News Death Penalty Death Sentence Jagdalpur News Jhiram Valley Attack 2013 Jhiram Valley Case Jhiram Valley Naxal Attack Jhiram Valley Verdict Maoists Nand Kumar Patel Naxal Attack Chhattisgarh Naxal Crime Naxalism Chhattisgarh NIA Investigation NIA Jhiram Case NIA Special Court Jagdalpur उदय मुदलियार एनआईए कोर्ट छत्तीसगढ़ न्यूज जगदलपुर न्यूज झीरम घाटी कांड झीरम घाटी केस झीरम घाटी नक्सली हमला झीरम घाटी फैसला झीरम घाटी मामला नक्सली हमला नंद कुमार पटेल बस्तर न्यूज महेंद्र कर्मा माओवादी मृत्युदंड विद्याचरण शुक्ल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    08/11/2026

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026
    Don't Miss

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    DW Hindi08/11/2026

    Diwali Lakshmi Puja। देशभर में आज दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया…

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.