Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    08/11/2026

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: अब किराएदार-नौकर के सत्यापन के लिए थाने का चक्कर हुआ खत्म, ‘समाधान ऐप’ से घर बैठे होगा पुलिस वेरिफिकेशन
    छत्तीसगढ़

    CG: अब किराएदार-नौकर के सत्यापन के लिए थाने का चक्कर हुआ खत्म, ‘समाधान ऐप’ से घर बैठे होगा पुलिस वेरिफिकेशन

    DW HindiBy DW Hindi16/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 16 अगस्त 2026। घर में नया किराएदार रखा है या घरेलू कर्मचारी, ड्राइवर और केयरटेकर रखने जा रहे हैं ? अब इनके पुलिस सत्यापन के लिए थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने ‘समाधान ऐप’ शुरू किया है, जिसके जरिए मकान मालिक मोबाइल से ही संबंधित व्यक्ति की जानकारी और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इसके बाद पुलिस अपने रिकॉर्ड के आधार पर जानकारी का सत्यापन करेगी।

    समाधान ऐप के जरिए मकान मालिक किराएदार, घरेलू सहायक, चालक, देखभाल करने वाले कर्मचारी समेत अन्य लोगों का सत्यापन करा सकेंगे।  इसके लिए संबंधित व्यक्ति का नाम, पता और जरूरी पहचान दस्तावेज ऑनलाइन दर्ज करने होंगे। आवेदन मिलने के बाद पुलिस उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर उसकी जानकारी की जांच करेगी। इस डिजिटल व्यवस्था का मकसद न सिर्फ लोगों को सुविधा देना है, बल्कि किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में पहले से उपलब्ध कराना भी है।

    70 लाख की चोरी ने फिर उठाया था सत्यापन पर सवाल

    घरेलू कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन की जरूरत को रायपुर में सामने आए कई मामलों ने गंभीर बनाया है। मोवा में एक कारोबारी के घर काम करने वाला बिहार निवासी महेंद्र कुमार यादव कथित तौर पर घर से 70 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। कारोबारी परिवार के साथ बाहर गया था, इसी दौरान आरोपी अपने साथी के साथ घर में रखी रकम लेकर भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।ऐसे मामलों में यदि कर्मचारी की पहचान और पृष्ठभूमि की जानकारी पहले से पुलिस के पास हो, तो जांच में मदद मिल सकती है।

    इसी तरह साल 2022 में रायपुर में सामने आया एक मामला और भी चौंकाने वाला था। बिहार में कारोबारी की हत्या के मामले में आरोपी व्यक्ति कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर रायपुर में एक अधिकारी के घर बावर्ची बनकर नौकरी कर रहा था। तकनीकी जांच के बाद उसकी पहचान सामने आई और बिहार पुलिस के संपर्क के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

    अब रिकॉर्ड में रहेगी कर्मचारी और किराएदार की जानकारी

    पुलिस का मानना है कि डिजिटल सत्यापन से किराएदार और घरेलू कर्मचारियों की जानकारी व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध रहेगी। किसी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस के पास संबंधित व्यक्ति की पहचान और पृष्ठभूमि की शुरुआती जानकारी पहले से मौजूद होगी।पहले किराएदार या घरेलू कर्मचारी के सत्यापन के लिए थाने जाकर आवेदन देना पड़ता था। अब मोबाइल से आवेदन और ऑनलाइन जानकारी देने की सुविधा से प्रक्रिया आसान होने का दावा किया गया है। यानी घर में काम करने वाले व्यक्ति या किराएदार का सत्यापन अब सिर्फ कागजी औपचारिकता नहीं, बल्कि सुरक्षा का डिजिटल कवच बन सकता है। सवाल सिर्फ इतना है—आपके घर में काम करने वाले व्यक्ति का पुलिस रिकॉर्ड में सत्यापन हुआ है या नहीं?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    08/11/2026

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026
    Don't Miss

    Diwali Lakshmi Puja 2026: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शुरू, जानें पूजा के खास समय और सूप बजाने की परंपरा

    DW Hindi08/11/2026

    Diwali Lakshmi Puja। देशभर में आज दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया…

    CG: जशपुर में 5 साल के मासूम की हत्या, खेत के गड्ढे में बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव….मचा हड़ंकप

    08/11/2026

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.