Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
बिलासपुर 4 अगस्त 2026। बिलासपुर में एक निर्माणाधीन मकान पर काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कस्तूरबा नगर रिंग रोड नंबर-2 स्थित निर्माणाधीन भवन में 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जांच में यह खुलासा हुआ है कि भवन में स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण की शिकायत करीब तीन महीने पहले नगर निगम से की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक सरकंडा के अशोक…
रायपुर 4 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य शासन ने तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही डेस्क या कार्य पटल पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रभार बदलने का फैसला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभाग प्रमुखों को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि लंबे समय तक एक ही…
कोरबा 4 अगस्त 2026। कोरबा में नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ IAS प्रतीक जैन के खिलाफ शासकीय ईवी पीजी कॉलेज प्रबंधन खुलकर सामने आ गया है। कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने सीईओ पर सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार करने और निलंबन की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। जानकारी के मुताबिक इस पूरे विवाद की शुरुआत रविवार को कॉलेज परिसर में आयोजित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” कार्यक्रम के दौरान हुई। कार्यक्रम में श्रम मंत्री…
कोरबा 4 अगस्त 2026। कोरबा में बालको वेदांता की कथित जनविरोधी नीतियों और जर्जर सड़क-पुल के मुद्दे को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मंगलवार को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से आर्थिक नाकेबंदी करते हुए बालको क्षेत्र में कोयला और राखड़ परिवहन को रोककर चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उद्योग से करोड़ों रुपये का कारोबार होने के बावजूद स्थानीय बुनियादी सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री मधुसूदन दास ने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से टूटी सड़कों, जर्जर पुल और लगातार हो रहे…
रायपुर 4 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में जनप्रतिनिधियों और नौकरशाही के बीच बढ़ती तल्खी अब एक के बाद एक लोकसभा तक पहुंच रही है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष दर्ज कराई है। लगातार दूसरे सांसद द्वारा उठाए गए इस कदम ने राज्य में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के रिश्तों पर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। वहीं दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद एक बार फिर विपक्ष को बैठे बिठाये मुद्दा मिल गया है। आपको बता दे इससे पहले स्वास्थ्य…
दुर्ग 4 अगस्त 2026। दुर्ग में 4.90 लाख रुपये की उठाईगिरी का मामला सिर्फ एक चोरी नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया अपराध निकला। कारोबारी की कई दिनों तक रेकी करने के बाद गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई को मुक्त नगर निवासी कारोबारी प्रमोद महेश्वरी अपनी स्विफ्ट कार में करीब 4.90 लाख रुपये लेकर पोटिया रोड स्थित उत्सव होंडा शोरूम…
राजनांदगांव 4 अगस्त 2026। डोंगरगढ़ भाजपा में जारी संगठनात्मक असंतोष थमता नजर नहीं आ रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे, 26 पदाधिकारियों के पद छोड़ने और उसके बाद लगातार सामने आ रहे इस्तीफों के बीच अब भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होने के अगले ही दिन डोंगरगढ़ मंडल के सह संयोजक पंकज अग्रवाल ने भी अपने सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। इससे संगठन के भीतर सब कुछ सामान्य होने के दावों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पंकज अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में निजी और व्यावसायिक कारणों…
कोरबा, 3 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्वच्छता अभियान के दौरान नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए एक दुकानदार द्वारा राजनीतिक पहुंच का हवाला देने का मामला सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुकानदार कथित तौर पर निगम आयुक्त से यह कहते हुए सुनाई दे रहा है किए ‘आप अभी मुझे जानते नहीं हैं….यहां मुझे लखनलाल देवांगन से लेकर जयसिंह अग्रवाल तक जानते हैं। महापौर से लेकर सभापति तक सब मुझे जानते हैं। इस पूरे विवाद के बाद नगर निगम ने दुकानदार के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला पुलिस में दर्ज कराया…
बिलासपुर 4 अगस्त 2026। न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों की एक और तस्वीर सामने आई है। मस्तूरी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पांच नकाबपोश बदमाशों ने सरकारी शराब दुकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पहले दुकान में तैनात 2 सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाया, बेरहमी से मारपीट की और एक गार्ड पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दुकान के भीतर घुसकर लॉकर तोड़ने और आग लगाने की कोशिश की। जब सफलता नहीं मिली तो लाॅकर में आग लगाकर काउंटर में रखे कैश, शराब की पेटियां और सीसीटीवी का डीवीआर लेकर…
रायपुर 4 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। विधानसभा थाना क्षेत्र में स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के मुताबिक ये हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में घटित हुआ। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 8 बजे विधानसभा अंडरब्रिज सर्विस रोड के पास हुआ। भुवंस स्कूल की बस…
