Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर 3 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बीच कथित फोन पर हुई बातचीत का विवाद अब लोकसभा तक पहुंच गया है। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर स्वास्थ्य सचिव पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकसभा सचिवालय ने कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय से पूरे घटनाक्रम पर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। वहीं इस पूरे मामले में बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने सांसद के साथ हुए इस व्यवहार…
नई दिल्ली 3 अगस्त 2026।भारत ने कुछ ऐतिहासिक उपलब्धियों और कई यादगार प्रदर्शनों के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 को अलविदा कहा है। भारतीय दल ने इस बार कुल 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। हालांकि भारत लगातार पिछले संस्करणों की तरह 50 पदकों का आंकड़ा नहीं छू सका, लेकिन कई खेलों में खिलाड़ियों ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने इस अभियान को खास बना दिया। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे अधिक 16 पदक एथलेटिक्स में जीते, जबकि बॉक्सिंग भारत के लिए सबसे सफल खेल साबित हुआ। भारतीय मुक्केबाजों ने 10 पदक, जिनमें…
Health Tips: अगर आपके घर में कोई दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, डिप्रेशन या अन्य गंभीर बीमारी की दवा नियमित रूप से लेता है, तो यह खबर राहत देने वाली है। केंद्र सरकार की दवा मूल्य नियामक संस्था नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 23 जरूरी दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (Retail Price) तय कर दिए हैं। इसके बाद अब कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर इन दवाओं को तय कीमत से अधिक पर नहीं बेच सकेगा। यह फैसला औषध मूल्य नियंत्रण आदेश (DPCO), 2013 के तहत जारी अधिसूचना के जरिए लागू किया गया है। NPPA ने…
Health Tips: अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य आंखों के इलाज के लिए आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देश की प्रमुख दवा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma Distributors Ltd.) ने एहतियातन अपनी 10 आई ड्रॉप्स की बिक्री और वितरण पर तत्काल रोक लगा दी है। साथ ही बाजार में उपलब्ध इन दवाओं का पूरा स्टॉक वापस मंगाने का फैसला किया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स को पत्र भेजकर इन आई ड्रॉप्स की बिलिंग और सप्लाई तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ…
अंबिकापुर 3 अगस्त 2026। सरकारी स्कूलों में वर्ष 2010-11 के दौरान हुए कथित 2.70 करोड़ रुपये के फर्नीचर घोटाले की जांच अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिख रही है। ACB ने मामले में कार्रवाई तेज करते हुए 10 स्कूलों के तत्कालीन प्रधान पाठकों को नोटिस जारी किया है। सभी को 4 अगस्त 2026 को अंबिकापुर स्थित एसीबी कार्यालय में मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक मुताबिक ACB संबंधित प्रधान पाठकों से स्टॉक रजिस्टर, फर्नीचर प्राप्ति की रसीदें और अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में…
जांजगीर-चांपा, 2 अगस्त 2026। जांजगीर-चांपा जिले में अंधविश्वास फैलाकर छात्रों के बीच डर फैलाना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने अपनी गुम हुई सोने की बाली को खोजने के लिए न केवलस्कूल परिसर में अंधविश्वास का सहारा लिया, बल्कि बाली की जानकारी नहीं देने पर छात्रों को गंभीर बीमारी का डर भी बताया गया। इस मामले में डीईओं ने सख्त एक्शन लेते हुए शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मामला बलौदा विकासखंड के काठापाली प्राथमिक स्कूल का है। 31 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल…
बालोद 2 अगस्त 2026। फ्रेंडशिप डे मनाने निकले दोस्तों के लिए रविवार का दिन दर्दनाक साबित हुआ। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे बाइक में आग लग गई और दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में दोनों युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। पुलिस…
कोरबा, 2 अगस्त 2026। कोरबा जिले के बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया राजनीतिक मोड़ ले चुका है। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कथित तौर पर आबकारी विभाग के एक अधिकारी से मोबाइल फोन पर तीखी बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियों में पूर्व मंत्री आबकारी विभाग के अधिकारी को धमकाते हुए बेवकूफ तक कहते नजर आ रहे है। सोशल मीडिया में वीडियों वायरल होने के बाद एक बार…
कोरबा, 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में शराब नीति को लेकर सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के गृह जिले कोरबा में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आ गया। उरगा थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव में शराब दुकान खोले जाने की आशंका के बीच स्थानीय ग्रामीण विरोध पर उतर आए, जबकि इस मुद्दे पर पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। पूर्व मंत्री ने जहां ग्रामीणों के समर्थन में शराब दुकान नहीं खुलने दिये जाने का दावा किया है। वहीं दूसरी…
कवर्धा 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में 7वीं कक्षा की छात्रा की मौत के मामले में आदिवासी विकास विभाग ने छात्रावास की अधीक्षिका को हटा दिया है। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। मृत छात्रा के परिजनों का कहना है कि सिर्फ अधीक्षिका को हटाने से न्याय नहीं मिलेगा। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। जानकारी के मुताबिक अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में रहने वाली बबिता पन्द्राम की 27 जुलाई की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों का आरोप…
