Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख रुपये ठगने का आरोप,महिला साथी समेत दो गिरफ्तार

    10/11/2026

    Gold-Silver Rate Today: गोवर्धन पूजा पर सोना-चांदी हुआ सस्ता! खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, कहीं चूक न जाएं मौका

    10/11/2026

    Health Tips: जोड़ों में दर्द और अकड़न की वजह हो सकती है इन विटामिनों की कमी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

    10/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»सेहत»Health अगर इस्तेमाल कर रहे हैं ये आई ड्रॉप्स….तो तुरंत करें चेक, Sun Pharma ने बाजार से वापस मंगाया स्टॉक
    सेहत

    Health अगर इस्तेमाल कर रहे हैं ये आई ड्रॉप्स….तो तुरंत करें चेक, Sun Pharma ने बाजार से वापस मंगाया स्टॉक

    DW HindiBy DW Hindi03/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Health Tips: अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य आंखों के इलाज के लिए आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देश की प्रमुख दवा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma Distributors Ltd.) ने एहतियातन अपनी 10 आई ड्रॉप्स की बिक्री और वितरण पर तत्काल रोक लगा दी है। साथ ही बाजार में उपलब्ध इन दवाओं का पूरा स्टॉक वापस मंगाने का फैसला किया है।

    ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स को पत्र भेजकर इन आई ड्रॉप्स की बिलिंग और सप्लाई तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मेडिकल स्टोर और सप्लायर्स से कहा गया है कि उनके पास मौजूद संबंधित दवाओं का स्टॉक बिना देरी कंपनी को वापस भेजा जाए। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन उत्पादों को वापस मंगाने के पीछे तकनीकी या गुणवत्ता संबंधी क्या कारण हैं। इसे एहतियाती कदम बताया गया है।

    इन 10 आई ड्रॉप्स की बिक्री पर रोक

    कंपनी की ओर से जारी सूची में जिन आई ड्रॉप्स को वापस मंगाया गया है, उनमें शामिल हैं—

    • Depopred 2ML
    • Brinolar (BKC FREE)
    • Brinzotim Eye Drops 5ML (BKC FREE)
    • Lotepred 5ML
    • Lotepred 1% Eye Drops 5ML
    • Lotepred LS 0.2% Eye Drops 5ML
    • Lotepred T
    • Nepalact OD Eye Drops 3ML
    • Nepalact-Z
    • Toba-F
    • Nepalact Eye Drops 5ML

    क्या करें मरीज ?

    यदि आप इन आई ड्रॉप्स में से किसी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का उपयोग जारी न रखें। सबसे पहले दवा का नाम और बैच जांचें तथा अपने डॉक्टर या संबंधित मेडिकल स्टोर से संपर्क करें। अगर आपके पास सूची में शामिल आई ड्रॉप्स का स्टॉक है, तो उसे वापस करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी लें।

    कंपनी के इस फैसले के बाद लाखों मरीजों और मेडिकल स्टोर्स के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि आंखों से जुड़ी किसी भी दवा का इस्तेमाल हमेशा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही करना चाहिए और किसी भी रिकॉल या सुरक्षा संबंधी सूचना को गंभीरता से लेना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Health Tips: दिवाली की दावत में बरतें सावधानी! ज्यादा खाना बढ़ा सकता है एसिड रिफ्लक्स का खतरा

    07/11/2026

    Health Tips: रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन ज्यादा आया तो खुश न हों ! शरीर में छिपी इस बीमारी का हो सकता है संकेत, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

    04/11/2026

    Health Tips: बादाम सुबह….तो फिर अखरोट और काजू-पिस्ता किस समय खाएं ? जानिए ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका

    01/11/2026
    Don't Miss

    CG: झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख रुपये ठगने का आरोप,महिला साथी समेत दो गिरफ्तार

    DW Hindi10/11/2026

    रायगढ़ 10 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के जरिए बीमारी…

    Gold-Silver Rate Today: गोवर्धन पूजा पर सोना-चांदी हुआ सस्ता! खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, कहीं चूक न जाएं मौका

    10/11/2026

    Health Tips: जोड़ों में दर्द और अकड़न की वजह हो सकती है इन विटामिनों की कमी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

    10/11/2026

    CG POLITICS: हाथ पर सोटा, जुबां पर सियासी सवाल! गौरा-गौरी पूजा के बाद भूपेश का सरकार पर हमला, धान खरीदी और महादेव एप पर सरकार को घेरा, देखिये Video

    09/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.