Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
Business Desk: आज यानी 1 अगस्त 2026 से जीएसटी ई-वे बिल (E-Way Bill) सिस्टम में लागू होने वाले दो अहम बदलाव फिलहाल टाल दिए गए हैं। GST नेटवर्क (GSTN) ने उद्योग जगत और कारोबारियों से मिले फीडबैक के बाद इन नए नियमों को अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला लिया है। ऐसे में फिलहाल पुराना ई-वे बिल सिस्टम ही पहले की तरह लागू रहेगा और व्यापारियों को अपनी मौजूदा प्रक्रिया में कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी। GSTN ने स्पष्ट किया है कि 9 जून और 17 जून 2026 को जारी की गई एडवाइजरी में जिन बदलावों की…
LPG Gas e-KYC online: अगर आप घरेलू एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं और गैस सब्सिडी का लाभ लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां लगातार उपभोक्ताओं से आधार आधारित e-KYC जल्द से जल्द पूरा करने की अपील कर रही हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गैस सब्सिडी, रिफिल बुकिंग और अन्य सेवाएं बिना किसी रुकावट के मिलती रहें। खास तौर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए समय-समय पर e-KYC पूरा करना जरूरी माना गया है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं…
Health Tips: बच्चों के दांतों की कैविटी का इलाज अब बिना ड्रिल और इंजेक्शन, नई रिसर्च ने दिखाई उम्मीद
Health Desk: छोटे बच्चों के दांतों में कैविटी का इलाज अक्सर माता-पिता और डॉक्टर दोनों के लिए चुनौती बन जाता है। डेंटिस्ट की ड्रिल मशीन, इंजेक्शन का डर और बच्चों का घबराना कई बार इलाज को मुश्किल बना देता है। कुछ मामलों में इलाज के लिए बच्चों को बेहोश (जनरल एनेस्थीसिया) तक करना पड़ता है। लेकिन अब अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी की एक नई स्टडी ने ऐसी तकनीक की ओर उम्मीद जगाई है, जिससे शुरुआती कैविटी का इलाज बिना ड्रिलिंग और बिना इंजेक्शन के किया जा सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, सिल्वर डायमीन फ्लोराइड (Silver Diamine Fluoride-SDF) नाम का एक…
Health Desk: वजन कम करने की शुरुआत करते समय ज्यादातर लोग सबसे पहले वॉकिंग को अपनाते हैं। दूसरी ओर, फिटनेस एक्सपर्ट्स अक्सर स्क्वॉट्स जैसी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज को भी रूटीन में शामिल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि अगर मकसद सिर्फ ज्यादा कैलोरी बर्न करना है, तो वॉकिंग और स्क्वॉट्स में कौन ज्यादा असरदार है ? इस सवाल का जवाब सीधा नहीं है, क्योंकि दोनों एक्सरसाइज का शरीर पर अलग-अलग असर पड़ता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितनी देर वॉक करते हैं, कितनी तेज…
श्रीनगर 1 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। केल्लम इलाके में ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। कुलगाम, जम्मू-कश्मीर: कुलगाम ज़िले के केलम इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में एक बाहरी मज़दूर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी…
कोरबा 31 जुुलाई 2026। कोरबा जिले के कटघोरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। जिस प्रतिमा को ब्रॉन्ज (कांस्य) से बनाया जाना था, उस पर अब लाखों रुपये के कथित भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। पहली ही बारिश में प्रतिमा की परत उखड़ने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे तो विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया। सरकार ने भी कार्रवाई करते हुए उप अभियंता को निलंबित कर दिया, लेकिन पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल अब भी कायम है…क्या सिर्फ एक इंजीनियर…
डोंगरगढ़ 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ बीजेपी के भीतर डोंगरगढ़ में संगठनात्मक असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे के दावे के बाद अब पार्टी के 26 पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर स्थानीय संगठन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रहे इस्तीफों ने डोंगरगढ़ बीजेपी की एकजुटता और संगठनात्मक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस्तीफा देने वालों में पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बलविंदर सिंह भाटिया समेत कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं। सभी ने…
Health Tips: सावन के महीने में अगर आप हेल्दी और सात्विक स्नैक की तलाश में हैं, तो घी में भुने मखाने आपकी डाइट का बेहतरीन हिस्सा बन सकते हैं। यदि सीमित मात्रा में रोजाना करीब 30 दिनों तक घी में भुने मखानों का सेवन किया जाए, तो इसका सकारात्मक असर वजन, पाचन, ब्लड शुगर और हृदय स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। मखाने को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। घी में हल्का भूनकर खाने से इसका स्वाद बढ़ जाता है और यह लंबे समय तक पेट भरा…
Health Tips: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना, व्रत और सात्विक जीवनशैली का प्रतीक माना जाता है। लेकिन यह सिर्फ धार्मिक आस्था का समय ही नहीं, बल्कि शरीर और मन को स्वस्थ बनाने का भी बेहतरीन अवसर हो सकता है। अगर इस पूरे महीने सात्विक भोजन के साथ नियमित व्यायाम, योग और अच्छी नींद को दिनचर्या का हिस्सा बना लिया जाए, तो महज 30 दिनों में शरीर पहले से अधिक हल्का, ऊर्जावान और फिट महसूस कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सावन में लोग स्वाभाविक रूप से तला-भुना और भारी भोजन कम करते हैं। ऐसे में अगर कुछ हेल्दी…
रायपुर 31 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में नगर निगम के भीतर कथित मारपीट का मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक की शिकायत पर बीजेपी पार्षद और जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा के बेटे अनिल शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित वाहन चालक का वीडियों सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद राजनीति गरमा गयी है। कोतवाली पुलिस ने अनिल शर्मा पर अपराध दर्ज होने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक मामला रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस में दर्ज…
