Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»Uncategorized»CG POLITICS: डोंगरगढ़ BJP में बढ़ी बगावत, 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने भी छोड़ी पार्टी; परिवारवाद-गुटबाजी के आरोपों से घिरा संगठन
    Uncategorized

    CG POLITICS: डोंगरगढ़ BJP में बढ़ी बगावत, 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने भी छोड़ी पार्टी; परिवारवाद-गुटबाजी के आरोपों से घिरा संगठन

    DW HindiBy DW Hindi31/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    डोंगरगढ़ 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ बीजेपी के भीतर डोंगरगढ़ में संगठनात्मक असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे के दावे के बाद अब पार्टी के 26 पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर स्थानीय संगठन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार हो रहे इस्तीफों ने डोंगरगढ़ बीजेपी की एकजुटता और संगठनात्मक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस्तीफा देने वालों में पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बलविंदर सिंह भाटिया समेत कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं। सभी ने अपना इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को भेजा है।

    इस्तीफा पत्र में नेताओं ने शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोट पर संगठन में परिवारवाद और गुटबाजी को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं।  उनका कहना है कि वर्षों से पार्टी के लिए काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि निर्णय कुछ चुनिंदा लोगों के प्रभाव में लिए जा रहे हैं। इससे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ा है। इससे पहले भी 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे की चर्चा सामने आई थी। हालांकि उस समय भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा था कि उन्हें ऐसा कोई इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन अब 26 नेताओं के इस्तीफे ने विवाद को और गहरा कर दिया है। इस्तीफा देने वाले नेताओं का दावा है कि यह छत्तीसगढ़ बीजेपी के इतिहास के सबसे बड़े सामूहिक इस्तीफों में से एक है।

    डोंगरगढ़ में संगठन को झटका यहीं तक सीमित नहीं है। इससे पहले जमीनी कार्यकर्ता अनिल पांडेय और नगर पालिका के पार्षद अमित छाबड़ा भी पार्टी छोड़ चुके हैं। लगातार सामने आ रहे इन घटनाक्रमों ने स्थानीय संगठन की कार्यशैली और नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि पार्टी नेतृत्व ने समय रहते नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लाने की कोशिश नहीं की, तो इसका असर डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर पड़ सकता है। हालांकि, भाजपा की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, डोंगरगढ़ में बढ़ती नाराजगी ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक चुनौतियों से भी जूझना पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.