Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर 2 अगस्त 2026। निलंबित IPS अधिकारी रतनलाल डांगी से जुड़े चर्चित मामले में अब नया कानूनी मोड़ आ गया है। पुलिस विभाग में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए अपनी शिकायत की जांच किसी IPS अधिकारी के बजाय वरिष्ठ IAS अधिकारी से कराने की मांग की है। याचिका में डांगी की कथित अवैध संपत्ति की जांच और आरोप सिद्ध होने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की भी मांग की गई है। महिला की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पांडेय ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है। इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई…
रायपुर 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी आधिकारिक पत्रिका ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी को उनके सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद पद से हटा दिया है। आरक्षण पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बढ़ते राजनीतिक और सामाजिक विवाद के बीच सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री स्तर पर मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक डॉ. द्विवेदी की फेसबुक पोस्ट को सरकार ने गंभीरता से लिया। इसके बाद छत्तीसगढ़ संवाद ने प्लेसमेंट एजेंसी को पत्र लिखकर उनकी सेवाएं…
गीर-चांपा 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सरकारी स्कूल के एक प्रधान पाठक को नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी ने भी आरोपी प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद का है। आरोप है कि 31 जुलाई को…
कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े देखकर हमें जज किया जाता है ?हमारे माता-पिता को गंवार कहा जाता है ?” ये सवाल किसी राजनीतिक मंच से नहीं, बल्कि उन आदिवासी छात्रों के हैं, जिनके बेहतर भविष्य के लिए सरकार ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था बनाई है। लेकिन कोरबा जिले के छुरी स्थित एकलव्य विद्यालय से शनिवार को जो तस्वीर सामने आई, उसने सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच की दूरी को उजागर कर दिया। विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी और कथित अभद्र व्यवहार से नाराज छात्र सड़क…
कोरबा 1 अगस्त 2026। कोरबा जिले में यूनियन बैंक में सेंधमारी कर चोरी की कोशिश करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में हरियाणा के रोहतक से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र बड़कऔर परवीन कुमार के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं। https://youtu.be/mUziBYngE4M?si=S41mZldexTdAOR8I पुलिस के मुताबिक 4 जून 2026 को यूनियन बैंक, प्रगतिनगर दीपका के शाखा प्रबंधक ने थाना दीपका में शिकायत दर्ज…
रायपुर 1 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी श्रमिकों की मौत के बाद राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि हमले में जान गंवाने वाले दोनों श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायराना और अमानवीय कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है और ऐसे हमलों की किसी भी सभ्य समाज में कोई जगह…
रायपुर 1 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक अभियान छेड़ दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत कर दी है। पार्टी का उद्देश्य महंगी बिजली के मुद्दे को आम जनता के बीच ले जाकर सरकार को घेरना और इसे बड़ा जनआंदोलन बनाना है। https://youtu.be/6llm4MZu4rA?si=oaV8Mb2fJDOLAh6Q प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आंदोलन की रूपरेखा जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ता लगातार बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान हैं। स्मार्ट मीटर लागू…
कोरबा 1 अगस्त 2026। कोरबा जिले के छुरी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा आज शनिवार सुबह सड़क पर फूट पड़ा। विद्यालय के प्राचार्य और अधीक्षिका को हटाने और छात्रावास की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्रों ने कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आपको बता दे इससे पहले नाराज छात्रों ने स्थानीय विधायक की गाड़ी को रोककर अपनी मांग रख चुके है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला…
नई दिल्ली 1 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो में उन्होंने जंतर-मंतर पर हुई हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जो कुछ हुआ, उसे देश और दुनिया ने देखा। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उनके साथ-साथ उनकी दिवंगत मां के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वीडियो की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा, “आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं।” इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां इस्तेमाल की गई…
Train Travel Rules: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और अपने साथ ज्यादा सामान लेकर चलते हैं, तो भारतीय रेलवे की यह नई सुविधा आपके लिए राहत भरी खबर है। अब कन्फर्म ट्रेन टिकट वाले यात्री अपने साथ ले जाने वाले पर्सनल लगेज की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे। यानी अतिरिक्त सामान की बुकिंग के लिए स्टेशन पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे ने यह सुविधा यात्रियों की सहूलियत और लगेज बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से शुरू की है। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के बाद यह नई व्यवस्था 31 जुलाई 2026 से…
