Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

रायपुर 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर चल रही अंदरूनी हलचल अब खुलकर सामने आने लगी है। नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर नेताओं के समर्थन में चल रहे अभियान के बीच कांग्रेस संगठन ने पहली अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। इस कदम को पार्टी के भीतर बढ़ती गुटबाजी पर लगाम लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष…

Read More

रायपुर 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में लागू की गई ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को लेकर उठ रहे विवाद के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षकों को राहत दी है। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि VSK ऐप में तकनीकी खामियों के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। साथ ही अधिकारियों और तकनीकी टीम को 15 अगस्त तक ऐप की सभी प्रमुख समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए VSK ऐप…

Read More

नई दिल्ली 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के साथ कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर प्रदेश की लंबित और नई रेल परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने और दूरस्थ क्षेत्रों को पहली बार रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क का विस्तार केवल परिवहन का विषय नहीं है, बल्कि यह औद्योगिक विकास,…

Read More

रायपुर 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान, मलेरिया नियंत्रण, 108 एम्बुलेंस सेवा, मेडिकल कॉलेजों में पैरामेडिकल कोर्स और आधुनिक पैथोलॉजी नेटवर्क जैसी उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही प्रदेश में एनालॉग पनीर के उपयोग और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश भी दिए। हालांकि, इन दावों के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी स्थिति को लेकर सवाल भी कायम हैं। वहीं दूसरी तरफ पीसीसी चीफ दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री के प्रेस कांफ्रेंस पर पलटवार किया…

Read More

कोरबा 30 जुलाई 2026। जिला पंचायत कोरबा के नवपदस्थ सीईओें प्रतीक जैन ने गुरुवार को कटघोरा जनपद पंचायत के कई गांवों का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर देते हुए अधिकारियों को लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। वहीं, स्कूल निरीक्षण के दौरान शिक्षक अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश भी दिए। जिला पंचायत सीईओं के सख्त तेवर देख लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन गुरुवार को ढेलवाडीह, चाकाबुड़ा, देव गांव, बतारी, रंजना, झाबर…

Read More

रायपुर 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही 61 सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नत कर निरीक्षक के पद पर नई पदस्थापना दी गई है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया। जारी आदेश के मुताबिक, विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक दृष्टि से कई निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। वहीं लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 61 सहायक उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर प्रमोट करते हुए अलग-अलग जिलों और इकाइयों में नई…

Read More

मुंबई 30 जुलाई 2026। भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड (बीएसई: 544780 और एनएसई: वीएएमएल) ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की। एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में अपनी पहली तिमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी के बोर्ड ने ₹8 प्रति शेयर के पहले अंतरिम लाभांश को भी मंजूरी दी है।कंपनी की आय बढ़कर अब तक के सबसे अधिक ₹21,105 करोड़ हो गई, जो पिछली तिमाही की तुलना में 13 प्रतिशत और पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ोतरी…

Read More

कोलकाता 30 जुलाई 2026। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की एक छापेमारी में करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी और सोना बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, एक पूर्व बस ड्राइवर के घर से 28.5 करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी और 15 किलो सोना मिला है। बरामद सोने की कीमत करीब 21.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल बरामदगी लगभग 50 करोड़ रुपये की है। नकदी इतनी अधिक थी कि उसे गिनने के दौरान पांच करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं। मामले में पुलिस ने मिनार मंडल को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि…

Read More

बलोद 30 जुलाई 2026। बलोद जिले में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। आरोप है कि मूंछ पर ताव देने और गला काटने का इशारा करने से नाराज पिता-पुत्र ने 30 वर्षीय युवक पर लोहे की रॉड और पाइप से बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान रायपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा की है। बताया जा रहा है कि 28 जुलाई की शाम हितेश सिन्हा अपने रिश्तेदार गौरव…

Read More

अंबिकापुर 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में छात्र के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ओपन बिरला माइंड इंटरनेशनल स्कूल की एक शिक्षिका ने एक छात्र से उसकी मां के लिए अश्लील गालियां नोटबुक में 100 से अधिक बार लिखवाईं। इतना ही नहीं, छात्र को वही नोटबुक घर ले जाकर अपने परिजनों को दिखाने के लिए भी दे दी गई। घटना सामने आने के बाद अभिभावकों, छात्र संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। वहीं मामले के तूल पकड़ने पर स्कूल प्रबंधन ने विवादित शिक्षिका को…

Read More