Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुचर्चित CD कांड मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने CBI की विशेष अदालत में चल रही आगे की कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक अंतरिम रोक लगा दी है। यह आदेश जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान जारी किया। आपको बता दे भूपेश बघेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा पारित आदेश को चुनौती दी थी। गौरलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 24 जनवरी 2026 को CBI की विशेष अदालत द्वारा…
रायपुर 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने नेताओं, पदाधिकारियों और संभावित टिकट दावेदारों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब किसी भी धरना-प्रदर्शन, आंदोलन, जनसंपर्क अभियान या राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन से पहले संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी और PCC को पूर्व सूचना देना तथा स्थानीय संगठन से समन्वय करना अनिवार्य होगा। कांग्रेस पार्टी के इस निर्देश का मतलब साफ है कि अब नेता अपने मन से कहीं पर भी तंबू तानकर धरना और विरोध प्रदेर्शन नहीं कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश…
बिलासपुर 30 जुलाई 2026। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी धधकती भट्ठी में कूद गया। बताया जा रहा है कि बंदी ने जेल परिसर में गैसीफायर प्लांट की जलती भट्टी में एकाएक छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में बुरी तरह से झुलसे कैदी को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उधर इस घटना की जानकारी के बाद कलेक्टर और एसएसपी सेंट्रल जेल पहुंचे और घटना की जांच का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर सेंट्रल जेल में…
नारायणपुर 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात लगातार चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं, पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है और लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इसी बीच नारायणपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने एक बार फिर उफनते नालों के खतरे की गंभीरता को उजागर कर दिया। बताया जा रहा है कि नारायणपुर के ब्रेहबेड़ा नाले में पुलिस की एक सरकारी बोलेरो तेज बहाव के बीच फंस गई। वाहन में दो पुलिस अधिकारी और चालक सवार थे, जिन्हे रेस्क्यू…
रायपुर 30 जुलाई 2026। बंगाल और ओडिशा के ऊपर बने सिस्टम का असर अब छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, विभाग का कहना है कि 31 जुलाई से बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक असर रायपुर संभाग में देखने…
जांजगीर 29 जुलाई 2026। जांजगीर-चांपा जिले में ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने 11वीं बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने ही साथी का मोबाइल फोन चोरी कर उसके बैंक खाते से करीब 4.87 लाख की ऑनलाइन निकासी कर ली। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी जवान ऑनलाइन गेम खेलने का था, जिसने आहरण किये गये सभी पैसे आॅनलाइन गेम में लगा दिये। पुलिस के मुताबिक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम चांदो निवासी सुधीर कुमार सिंह (41), जो वर्तमान में 11वीं बटालियन जांजगीर में आरक्षक…
कोरबा, 29 जुलाई 2026। कोरबा, 29 जुलाई 2026। कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जनदर्शन में महीनों से लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, आवेदनों पर धीमी कार्रवाई और निःशुल्क पाठ्यपुस्तक योजना की कमजोर प्रगति को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया है कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है और चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण…
रायपुर 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना झांसी-ललितपुर हाईवे पर उस समय हुई, जब किरण सिंहदेव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम में दर्शन कर परिवार के साथ इनोवा कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्त में तेज रफ्तार कार और ट्रक में पीछे की तरफ से जा टकराई। हादसे में किरण सिंहदेव को कमर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज…
जगदलपुर 29 जुलाई 2026। सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीरें अक्सर सुर्खियां बनती हैं, लेकिन बस्तर से सामने आई यह तस्वीर व्यवस्था की खामियों के बीच शिक्षकों के समर्पण की मिसाल भी है। उफनती नदी, तेज बहाव और जानलेवा सफर….इन सबके बीच एक छोटी सी डोंगी के सहारे शिक्षक हर दिन स्कूल पहुंच रहे हैं। ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। लेकिन विडंबना यह है कि जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने वाले इन शिक्षकों को अब ऑनलाइन हाजिरी की बाध्यता भी परेशान कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने न सिर्फ शिक्षकों की बेबसी को सामने…
रायपुर 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब घोटाले की जांच के तहत EOW ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के कथित ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में शराब कारोबारी अनवर ढेबर के सहयोगियों से जुड़े तीन ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य बरामद होने का दावा किया गया है। EOW के इस एक्शन के बाद एक बार फिर हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि छापामार कार्रवाई के दौरान के अफसरों के हाथ कुछ अहम सुराग है। EOW के मुताबिक छापेमारी के दौरान राज्य…
