Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG POLITICS- चुनाव से पहले कांग्रेस का अनुशासन मंत्र: अब धरना-प्रदर्शन से पहले PCC-DCC को देनी होगी सूचना, टिकट दावेदारों की बढ़ी बेचैनी
    छत्तीसगढ़

    CG POLITICS- चुनाव से पहले कांग्रेस का अनुशासन मंत्र: अब धरना-प्रदर्शन से पहले PCC-DCC को देनी होगी सूचना, टिकट दावेदारों की बढ़ी बेचैनी

    DW HindiBy DW Hindi30/07/2026Updated:30/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने नेताओं, पदाधिकारियों और संभावित टिकट दावेदारों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब किसी भी धरना-प्रदर्शन, आंदोलन, जनसंपर्क अभियान या राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन से पहले संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी और PCC को पूर्व सूचना देना तथा स्थानीय संगठन से समन्वय करना अनिवार्य होगा। कांग्रेस पार्टी के इस निर्देश का मतलब साफ है कि अब नेता अपने मन से कहीं पर भी तंबू तानकर धरना और विरोध प्रदेर्शन नहीं कर सकेंगे।

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इस फैसल को लेकर दलील दी जा रही है कि यह किसी तरह की अनुमति लेने की व्यवस्था नहीं है, बल्कि चुनाव से पहले संगठनात्मक तालमेल मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों में एकरूपता लाने की कवायद है। पार्टी का मानना है कि इससे स्थानीय संगठन और प्रदेश नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में कई नेताओं और संभावित टिकट दावेदारों ने स्थानीय संगठन को विश्वास में लिए बिना अलग-अलग धरना-प्रदर्शन और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों से ऐसी शिकायतें लगातार प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच रही थीं। संगठन का मानना है कि समानांतर कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति बनती है और गुटबाजी को बढ़ावा मिलता है।

    टिकट के दावेदारों की बढ़ी चिंता

    नए दिशा-निर्देशों के बाद संभावित टिकट दावेदारों की चिंता भी बढ़ गई है। उनका कहना है कि स्थानीय मुद्दों पर कई बार तत्काल विरोध-प्रदर्शन या आंदोलन करना पड़ता है। ऐसे में पहले संगठन को सूचना देने और समन्वय की प्रक्रिया पूरी करने से राजनीतिक प्रतिक्रिया देने में देरी हो सकती है। पार्टी के भीतर यह चर्चा भी है कि यदि कोई नेता संगठनात्मक निर्देशों की अनदेखी करता है तो उसका असर भविष्य में टिकट वितरण के दौरान देखने को मिल सकता है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

    समन्वय की कमी रही बड़ी चुनौती

    कांग्रेस के भीतर लंबे समय से जिला कांग्रेस कमेटियों और स्थानीय विधायकों के बीच समन्वय की कमी की शिकायतें सामने आती रही हैं। खासकर उन विधानसभा क्षेत्रों में, जहां कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं, वहां संभावित दावेदारों और विधायकों के बीच राजनीतिक गतिविधियों को लेकर खींचतान की स्थिति कई बार सार्वजनिक भी हुई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन किसी भी तरह के गुटीय प्रदर्शन या शक्ति प्रदर्शन से बचना चाहता है।

    यही वजह है कि अब हर राजनीतिक कार्यक्रम को संगठन के साथ समन्वय में करने पर जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य किसी नेता की सक्रियता पर रोक लगाना नहीं, बल्कि चुनाव से पहले संगठन को एकजुट, अनुशासित और समन्वित रखना है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का कितना पालन होता है और क्या इससे संगठन के भीतर गुटबाजी पर अंकुश लग पाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.