Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026

    CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

    08/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»बड़ी ख़बर» बड़ी खबरः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के 2 मजदूर को मारी गोली, एक की मौत दूसरा गंभीर, TRF ने ली जिम्मेदारी
    बड़ी ख़बर

     बड़ी खबरः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के 2 मजदूर को मारी गोली, एक की मौत दूसरा गंभीर, TRF ने ली जिम्मेदारी

    DW HindiBy DW Hindi01/08/2026Updated:01/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर 1 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। केल्लम इलाके में ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

    कुलगाम, जम्मू-कश्मीर: कुलगाम ज़िले के केलम इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में एक बाहरी मज़दूर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है: जम्मू-कश्मीर पुलिस https://t.co/NmirWc1RYe

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2026

    पुलिस के मुताबिक घटना उस समय हुई जब दोनों मजदूर ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी भूपिंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूर को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी सर्जरी की जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

    हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़कर कानून के दायरे में लाया जा सके। इस बीच, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की भी जांच कर रही हैं और हमले के पीछे की साजिश तथा इसमें शामिल आतंकियों की पहचान करने में जुटी हैं।

    हाल के वर्षों में जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों और नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ाई है। ताजा घटना ने एक बार फिर बाहरी राज्यों से काम के लिए आने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि हमले में शामिल आतंकियों का सुराग कब तक मिलता है और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

    CM विष्णुदेव साय ने जताया दुख

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को कायराना आतंकी हमला बताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को निशाना बनाया जाना बेहद दुखद और निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमले में घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़ितों तथा उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने दिवंगत श्रमिक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल श्रमिक के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और हर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    08/11/2026

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026

    CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

    08/11/2026
    Don't Miss

    Video: जनजातीय गौरव दिवस से पहले भूपेश बघेल का BJP पर हमला, आदिवासी पहचान और SIR पर उठाए सवाल, अमित शाह और नितिन नबीन को लेकर कह दिया….!

    DW Hindi08/11/2026

    रायपुर, 8 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की तैयारियों…

    VIDEO: बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मना रहे PM मोदी, बोले- हर जवान मेरा परिवार

    08/11/2026

    CG: ज्वेलरी दुकान से 1.74 करोड़ के सोने के जेवर चोरी, ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही तलाश

    08/11/2026

    CG Coal Levy Scam: कोल लेवी घोटाले में सूर्यकांत तिवारी के करीबी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नियमित जमानत मंजूर, अब ट्रायल कोर्ट की शर्तों पर होगी रिहाई

    08/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.