Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में 39 पदकों के साथ भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में गोल्डन पंच और एथलेटिक्स में सबसे बड़ी सफलता

    03/08/2026

    Health Tips: हार्ट, शुगर और BP मरीजों को राहत, सरकार ने 23 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई

    03/08/2026

    Health अगर इस्तेमाल कर रहे हैं ये आई ड्रॉप्स….तो तुरंत करें चेक, Sun Pharma ने बाजार से वापस मंगाया स्टॉक

    03/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: स्कूल में अंधविश्वास फैलाना शिक्षिका को पड़ गया भारी, गुम हुई सोने की बाली खोजने छात्रों को दिखाया बीमारी का डर, DEO ने किया सस्पेंड
    छत्तीसगढ़

    CG: स्कूल में अंधविश्वास फैलाना शिक्षिका को पड़ गया भारी, गुम हुई सोने की बाली खोजने छात्रों को दिखाया बीमारी का डर, DEO ने किया सस्पेंड

    DW HindiBy DW Hindi03/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 2 अगस्त 2026। जांजगीर-चांपा जिले में अंधविश्वास फैलाकर छात्रों के बीच डर फैलाना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने अपनी गुम हुई सोने की बाली को खोजने के लिए न केवलस्कूल परिसर में अंधविश्वास का सहारा लिया, बल्कि बाली की जानकारी नहीं देने पर छात्रों को गंभीर बीमारी का डर भी बताया गया। इस मामले में डीईओं ने सख्त एक्शन लेते हुए शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    जानकारी के मुताबिक मामला बलौदा विकासखंड के काठापाली प्राथमिक स्कूल का है। 31 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शिक्षिका लाल कपड़े में नारियल, चावल और मौली का धागा लेकर छात्रों के बीच पहुंची थीं। वीडियो में वह गुम हुई सोने की बाली के बारे में जानकारी देने के लिए बच्चों पर दबाव बनाती नजर आईं। आरोप है कि शिक्षिका ने बच्चों से कहा कि यदि किसी को बाली के बारे में जानकारी है और वह नहीं बताएगा, तो उसे उल्टी, दस्त और अन्य बीमारियों जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    शिक्षिका की इन बातों से बच्चे घबरा गए और घर पहुंचकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। बलौदा के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने जांच कर शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया। हालांकि, निर्धारित समय सीमा में उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने शिक्षिका गीता कुम्भकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

    निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय बलौदा निर्धारित किया गया है। प्रशासन का मानना है कि विद्यालय बच्चों के सीखने और सुरक्षित माहौल का स्थान हैं। ऐसे में अंधविश्वास को बढ़ावा देने या छात्रों को भयभीत करने जैसी गतिविधियां न केवल शिक्षा के उद्देश्य के विपरीत हैं, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास पर भी प्रतिकूल असर डाल सकती हैं। इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि स्कूलों में अंधविश्वास फैलाने या बच्चों पर मानसिक दबाव बनाने जैसी घटनाओं को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: सरकारी स्कूलों के फर्नीचर घोटाले में ACB का शिकंजा, 10 पूर्व प्रधान पाठकों ACB ने जारी किया नोटिस

    03/08/2026

    CG: फ्रेंडशिप डे पर दर्दनाक हादसा- ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो दोस्तों की मौत, 200 मीटर तक घिसटती रही बाइक

    02/08/2026

    VIDEO: शराब दुकान विवाद में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी को धमकाया, कहा-कांग्रेस विधायक का भाई होगा….कोई तोप नहीं, VIDEO वायरल होने के बाद गरमाई सियासत

    02/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में 39 पदकों के साथ भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में गोल्डन पंच और एथलेटिक्स में सबसे बड़ी सफलता

    DW Hindi03/08/2026

    नई दिल्ली 3 अगस्त 2026।भारत ने कुछ ऐतिहासिक उपलब्धियों और कई यादगार प्रदर्शनों के साथ…

    Health Tips: हार्ट, शुगर और BP मरीजों को राहत, सरकार ने 23 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई

    03/08/2026

    Health अगर इस्तेमाल कर रहे हैं ये आई ड्रॉप्स….तो तुरंत करें चेक, Sun Pharma ने बाजार से वापस मंगाया स्टॉक

    03/08/2026

    CG: सरकारी स्कूलों के फर्नीचर घोटाले में ACB का शिकंजा, 10 पूर्व प्रधान पाठकों ACB ने जारी किया नोटिस

    03/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.