Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»खेल»CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में 39 पदकों के साथ भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में गोल्डन पंच और एथलेटिक्स में सबसे बड़ी सफलता
    खेल

    CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में 39 पदकों के साथ भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में गोल्डन पंच और एथलेटिक्स में सबसे बड़ी सफलता

    DW HindiBy DW Hindi03/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली 3 अगस्त 2026।भारत ने कुछ ऐतिहासिक उपलब्धियों और कई यादगार प्रदर्शनों के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 को अलविदा कहा है। भारतीय दल ने इस बार कुल 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। हालांकि भारत लगातार पिछले संस्करणों की तरह 50 पदकों का आंकड़ा नहीं छू सका, लेकिन कई खेलों में खिलाड़ियों ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने इस अभियान को खास बना दिया। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे अधिक 16 पदक एथलेटिक्स में जीते, जबकि बॉक्सिंग भारत के लिए सबसे सफल खेल साबित हुआ।

    भारतीय मुक्केबाजों ने 10 पदक, जिनमें 7 स्वर्ण शामिल हैं, जीतकर नया इतिहास रच दिया। वेटलिफ्टिंग और जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगाई। भारत के अभियान का पहला पदक पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने कांस्य के रूप में दिलाया। वहीं पहला स्वर्ण पदक स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतने की उपलब्धि हासिल की। जूडो में अस्मिता डे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं, जबकि 22 वर्षीय जादूमणि सिंह ने बॉक्सिंग में रजत पदक जीतकर भविष्य के लिए मजबूत उम्मीदें जगाईं।

    भारत के लिए सबसे यादगार दिन 1 अगस्त रहा, जब भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में 16 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। इस प्रदर्शन ने भारत के अभियान को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया।हालांकि इस बार कुल पदकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। इसकी एक बड़ी वजह यह रही कि क्रिकेट, हॉकी और कुश्ती जैसे कई प्रमुख खेल इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं थे। पहले इन खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होनी थी, लेकिन लागत बढ़ने के कारण आयोजन ग्लासगो को सौंपा गया। सीमित समय और संसाधनों के चलते कई खेलों को कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया।

    भारत का खेलवार प्रदर्शन

    • एथलेटिक्स: 16 पदक (3 स्वर्ण, 7 रजत, 6 कांस्य)
    • बॉक्सिंग: 10 पदक (7 स्वर्ण, 3 रजत)
    • वेटलिफ्टिंग: 8 पदक (1 स्वर्ण, 6 रजत, 1 कांस्य)
    • जूडो: 4 पदक (2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य)
    • पैरा पावरलिफ्टिंग: 1 कांस्य

    पदकों की संख्या भले ही 50 के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया कि कई खेलों में भारत की नई पीढ़ी लगातार मजबूत हो रही है। बॉक्सिंग में ऐतिहासिक सफलता, एथलेटिक्स में निरंतर प्रदर्शन और कई नए खिलाड़ियों का उभार भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    UPI Charges: ₹2,000 तक UPI पेमेंट फ्री, लेकिन उससे ऊपर क्या लगेगा चार्ज ? सरकार के फैसले से जनता में सवाल, कांग्रेस बोली- ‘वसूली का नया प्लान’

    15/09/2026

    बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट का आदेश फिर भी CJP प्रोटेस्ट पर नोटिस नोटिस ? CJI सूर्यकांत ने लगाई फटकार, पूछा- ‘मजिस्ट्रेट ऐसा कैसे कर सकते हैं ?’

    09/09/2026

    CG: राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुईं छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव, नवाचार से बदली ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई की तस्वीर, PM मोदी से भी मिला संवाद का अवसर

    05/09/2026
    Don't Miss

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने…

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026

    CG Politics: हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका…..कोर्ट ने अर्जी की खारिज, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर अब खुलेगा अगला पन्ना

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.