Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG ब्रेकिंग: 24 IFS अफसरों के तबादले; कई जिलों के वन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी, जितेंद्र कुमार उपाध्याय बने कटघोरा DFO

    08/08/2026

    CG: बिलासपुर में निगम की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल, फूटपाथ पर भी बना दिया सड़क, हाईकोर्ट ने निगम आयुक्त से मांगा जवाब….मचा हड़कंप

    08/08/2026

    CG: शिक्षक बर्खास्त- छात्रों की पिटाई मामले में बड़ा एक्शन, बलरामपुर के डीएवी स्कूल के दो शिक्षक बर्खास्त

    08/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में ‘अफसर बनाम जनप्रतिनिधि’- बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब सांसद विजय बघेल भी पहुंचे लोकसभा, अफसरों के रवैये पर फिर उठा विशेषाधिकार हनन का सवाल
    छत्तीसगढ़

    CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में ‘अफसर बनाम जनप्रतिनिधि’- बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब सांसद विजय बघेल भी पहुंचे लोकसभा, अफसरों के रवैये पर फिर उठा विशेषाधिकार हनन का सवाल

    DW HindiBy DW Hindi04/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 4 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में जनप्रतिनिधियों और नौकरशाही के बीच बढ़ती तल्खी अब एक के बाद एक लोकसभा तक पहुंच रही है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष दर्ज कराई है। लगातार दूसरे सांसद द्वारा उठाए गए इस कदम ने राज्य में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के रिश्तों पर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। वहीं दुर्ग सांसद विजय बघेल की शिकायत के बाद एक बार फिर विपक्ष को बैठे बिठाये मुद्दा मिल गया है। आपको बता दे इससे पहले स्वास्थ्य सचिव के साथ हुए विवाद मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बृजमोहन अग्रवाल का पक्ष लेते हुए बयान दिया था।

    दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भिलाई नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राजीव कुमार पांडेय और भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त डी.एस. राजपूत के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों अधिकारियों के व्यवहार और कार्यप्रणाली से एक निर्वाचित सांसद के संवैधानिक अधिकारों और विशेषाधिकारों का उल्लंघन हुआ है। इससे पहले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत दर्ज कराई थी। उस मामले में लोकसभा सचिवालय ने केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय से तथ्यात्मक रिपोर्ट भी तलब की है। अब विजय बघेल की शिकायत सामने आने के बाद यह मुद्दा और अधिक राजनीतिक महत्व का हो गया है।

    लगातार दो सांसदों द्वारा अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत किए जाने से विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या राज्य में नौकरशाही और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का संकट गहराता जा रहा है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या प्रशासनिक स्तर पर जनप्रतिनिधियों की बातों और सुझावों को अपेक्षित गंभीरता से लिया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ में नेताओं और अफसरों के बीच कई विवाद सार्वजनिक हुए हैं। कभी जनप्रतिनिधि अधिकारियों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, तो कहीं अधिकारी और नेता आमने-सामने दिखाई दिए हैं। इन घटनाओं ने शासन और प्रशासन के बीच समन्वय की स्थिति पर भी बहस शुरू कर दी है।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विशेषाधिकार हनन जैसे संवैधानिक प्रावधान का लगातार इस्तेमाल यह संकेत देता है कि मतभेद अब केवल प्रशासनिक स्तर तक सीमित नहीं रहे, बल्कि संस्थागत टकराव का रूप लेने लगे हैं। ऐसे विवादों का असर शासन की कार्यप्रणाली और सरकार की राजनीतिक छवि, दोनों पर पड़ सकता है।फिलहाल अब निगाहें लोकसभा सचिवालय की अगली कार्रवाई और संबंधित अधिकारियों के पक्ष पर टिकी हैं। लेकिन इतना तय है कि बृजमोहन अग्रवाल के बाद विजय बघेल की शिकायत ने छत्तीसगढ़ में “अफसर बनाम जनप्रतिनिधि” की बहस को एक बार फिर राजनीतिक केंद्र में ला दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG ब्रेकिंग: 24 IFS अफसरों के तबादले; कई जिलों के वन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी, जितेंद्र कुमार उपाध्याय बने कटघोरा DFO

    08/08/2026

    CG: बिलासपुर में निगम की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल, फूटपाथ पर भी बना दिया सड़क, हाईकोर्ट ने निगम आयुक्त से मांगा जवाब….मचा हड़कंप

    08/08/2026

    CG: शिक्षक बर्खास्त- छात्रों की पिटाई मामले में बड़ा एक्शन, बलरामपुर के डीएवी स्कूल के दो शिक्षक बर्खास्त

    08/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG ब्रेकिंग: 24 IFS अफसरों के तबादले; कई जिलों के वन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी, जितेंद्र कुमार उपाध्याय बने कटघोरा DFO

    DW Hindi08/08/2026

    रायपुर8 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

    CG: बिलासपुर में निगम की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल, फूटपाथ पर भी बना दिया सड़क, हाईकोर्ट ने निगम आयुक्त से मांगा जवाब….मचा हड़कंप

    08/08/2026

    CG: शिक्षक बर्खास्त- छात्रों की पिटाई मामले में बड़ा एक्शन, बलरामपुर के डीएवी स्कूल के दो शिक्षक बर्खास्त

    08/08/2026

    VIDEO: ‘पावरलेस पुलिस कमिश्नरेट’: बृजमोहन अग्रवाल के बयान से रायपुर की कानून-व्यवस्था पर छिड़ी नई बहस, कमिश्नरेट को…”बिना दांत, बिना सींग और बिना पावर” का बताया

    08/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.