Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

कांकेर 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण को लेकर सरकारी दावों के बीच कांकेर से सामने आया एक मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। रावघाट लौह अयस्क परियोजना के लिए बिना वैधानिक अनुमति सड़क निर्माण, सैकड़ों पेड़ों की कटाई और वन भूमि पर निर्माण की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब करीब 540 पेड़ काट दिए गए, पहाड़ काटकर 1.34 किलोमीटर लंबी सड़क बना दी गई, तब तक जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे ? मामले में अब बीएसपी प्रबंधन को नोटिस जारी…

Read More

कोरबा 27 जून 2026। कोरबा जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाएं न सिर्फ लोगों की जान ले रही हैं, बल्कि हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। ताजा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूमोड़ का है, जहां आज सुबह दो ट्रेलरों की आमने-सामने से हुए भीषण टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये भीषण हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में घटित हुआ। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह उस समय हुआ,…

Read More

रायपुर, 26 जून 2026। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही वार्ड क्रमांक 16 और 17 के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों का घेराव किया और भाजपा नेताओं के खिलाफ “वापस जाओ” के नारे लगाए। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने की तैयारी के साथ गांव पहुंची थी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग विरोध में उतर…

Read More

कोरबा 27 जून 2026। कोरबा जिले में रेत खनन पर प्रतिबंध लागू है, बावजूद इसके हसदेव नदी में अवैध खनन का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा। शुक्रवार को खनिज विभाग की ड्रोन निगरानी में सीतामढ़ी क्षेत्र में अवैध रेत खनन करते जेसीबी और परिवहन में लगे वाहन पकड़े गए। कार्रवाई में एक जेसीबी, एक टीपर और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर जिले में गठित टास्क फोर्स की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब हैै कि कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले में अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए खनिज विभाग और…

Read More

सुकमा 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र से पहले छात्रावासों और आश्रमों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सुकमा जिले में औचक निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था और लापरवाही सामने आने पर चार छात्रावास अधीक्षकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जानकारी केे मुताबिक सुकमा कलेक्टर और सहायक आयुक्त ने जिले के विभिन्न छात्रावासों एवं आश्रमों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में साफ-सफाई की खराब…

Read More

नई दिल्ली 26 जून 2026। कांग्रेस ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी नेतृत्व ने हरियाणा, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के लिए नए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी गई। कांग्रेस के फैसले के अनुसार संजय दत्त को हरियाणा, लालजी देसाई को ओडिशा और राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से संबंधित…

Read More

रायपुर 26 जून 2026। सूबे की सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी के लगातार सामने आ रहे मामलों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते 24 घंटों के भीतर एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को बिलासपुर में एक पटवारी और बिजली विभाग के एक बाबू के खिलाफ कार्रवाई के बाद आज शुक्रवार को बेमेतरा जिले में एक प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी के ट्रैप में फंस गया। जानकारी के मुताबिक बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय…

Read More

कबीरधाम 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बच्चों को संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने वाले शिक्षकों के आचरण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कबीरधाम और जांजगीर-चांपा जिले से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में ला खड़ा किया है। एक ओर कबीरधाम में एक शिक्षक पर स्कूल परिसर में शराब पीने का आरोप लगा है, वहीं जांजगीर-चांपा में एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों ने…

Read More

धमतरी 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। मगरलोड ब्लॉक के ग्राम कपालफोड़ी में तालाब में डूबने से दो सात वर्षीय चचेरी बहनों की मौत हो गई। सुबह नहाने के लिए घर से निकली दोनों बच्चियां काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। जब तालाब किनारे उनके कपड़े मिले तो अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और दोनों को तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक ग्राम कपालफोड़ी निवासी खुशबू साहू (7) और उसकी चचेरी बहन…

Read More

कोरबा 26 जून 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग के सहयोग से बालको टाउनशिप स्थित मितान भवन में “मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बालको सुरक्षा विभाग के कर्मियों, वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय, माउंट आबू से पधारे बीके कमल…

Read More