Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

सक्ती 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रही हत्या और हिंसा की घटनाओं के बीच शुक्रवार को सक्ती जिले में दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्राम जोंगरा में 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद फरार हो गये। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद एक बार फिर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात…

Read More

रायपुर26 जून 2026।  छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य की सभी यात्री बसों में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगाना और उसे सक्रिय रखना अनिवार्य होगा। विभाग ने बस संचालकों को 15 दिन की अंतिम मोहलत देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि तय समय सीमा के बाद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम, 1988 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में बस संचालकों और वीएलटीडी…

Read More

बिलासपुर 26 जून 2026। बिलासपुर में सिविल लाइन थाना परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लॉकअप में बंद एक युवक ने ब्लेड के टुकड़े से खुद को घायल कर लिया। आरोपी ने अपने हाथ और सीने पर ब्लेड से वार कर लिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। थाने के लाॅकअप में घटित इस घटना ने एक बार फिर लॉकअप की सुरक्षा व्यवस्था और तलाशी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिये हैं। जानकारी के मुताबिक ये…

Read More

मुंबई 26 जून 2026। देश के आर्थिक विकास और पारदर्शी कर व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में वेदांता लिमिटेड ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में केंद्र और राज्य सरकारों के खजाने में 62,722 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। यह कंपनी के कुल राजस्व का 36 प्रतिशत है। खास बात यह है कि पिछले दस वर्षों में वेदांता का कुल कर योगदान बढ़कर 4,83,034 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे वह देश के सबसे बड़े निजी करदाताओं में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है। वेदांता लिमिटेड की 11वीं टैक्स ट्रांसपेरेंसी…

Read More

दुर्ग 26 जून 2026। दुर्ग जिले में एक युवक की सिर कुचलकर निर्मम हत्या की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर की है, जहां 25 जून की देर रात करीब 12 बजे पानी टंकी के पास सो रहे 25 वर्षीय चेतन ठाकुर की किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की इस वारदात की जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चेतन ठाकुर रात में पानी टंकी के पास…

Read More

कोरबा 25 जून 2026: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस के अवसर पर कोरबा पावर लिमिटेड (केपील) में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बिलासा ब्लड बैंक के तत्वाधान में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में केपील संयंत्र के कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत केपील के चीफ बिजनेस अधिकारी श्री समीर कुमार मित्रा और परियोजना प्रमुख श्री सी वी के प्रसाद के फीता काटने से हुई। इस मौके पर कंपनी के अन्य अधिकारी एवं…

Read More

महासमुंद 25 जून 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 18 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान जो कहानी सामने आई है, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में युवती के 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया है। आरोप है कि शादी के लिए लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान होकर उसने युवती की हत्या कर दी और शव को नाले की रेत में दफना दिया। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात खल्लारी थाना क्षेत्र के झारा गांव का है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा…

Read More

बिलासपुर 25 जून 2026। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो की लगातार कार्रवाई के बावजूद सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी का खेल थमता नजर नहीं आ रहा है। खासकर राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आए दिन पटवारी, राजस्व निरीक्षक और अन्य कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं। बावजूद इसके व्यवस्था में सुधार दिखाई नहीं दे रहा। ताजा मामला बिलासपुर जिले का है, जहां एसीबी की टीम ने राजस्व विभाग के पटवारी और बिजली विभाग के एक बाबू का रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। https://youtu.be/4448woZcbLM?si=2djXsOJKZWzt22U- जानकारी के मुताबिक…

Read More

रायपुर 25 जून 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होने कहा कि…..कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविरों पर सवाल उठाने के बजाय भाजपा को अपनी सरकार और संगठन के भीतर चल रही खींचतान पर ध्यान देना चाहिए। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान पायलट ने साफ कहा कि कांग्रेस देश की 135 साल पुरानी राजनीतिक पार्टी है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम उसकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं। https://youtu.be/4448woZcbLM?si=oiNGOHjGtVfkb1Rd मीडिया से चर्चा के दौरान पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की…

Read More

जांजगीर-चांपा 25 जून 2026। भारतीय शादियों में अक्सर कहा जाता है कि दूल्हा राजा बनकर आता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दूल्हा ऐसा आया कि दुल्हन को राजा नहीं, शराब का ब्रांड एंबेसडर नजर आने लगा। नतीजा यह हुआ कि सात फेरों से ठीक पहले ही दुल्हन ने दुल्हे की इस करतूत पर उसे रिजेक्ट करते हुए रिश्ता तोड़ दिया और घर के दरवाजेे से बारात बिना दुल्हन के लौट गई। जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम जांजगीर जिला के ग्राम कोसमंदा की है। बताया जा रहा है कि यहां जब बारात पहुंची, तो लड़की पक्ष के…

Read More